मीरा भाईंदर महानगरपालिका  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

मीरा भाईंदर मनपा के 31 स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा सभापति स्नेहा पांडे ने तैयार की रिपोर्ट, सौंपे निर्देश

Mira Bhayandar School News: मीरा भाईंदर मनपा शिक्षा सभापति स्नेहा पांडे ने 31 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी। मनपा स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और सीबीएसई स्कूल शुरू करने की योजना है।

रूपम सिंह

Mira Bhayandar Municipal Corporation: मीरा भाईंदर महानगरपालिका की शिक्षा सभापति स्नेहा शैलेश पांडे ने पदभार संभालने के बाद मनपा के सभी 31 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों की मौजूदा शैक्षणिक और भौतिक स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

निरीक्षण के आधार पर तैयार की गई शिक्षा संबंधी रिपोर्ट विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता, आयुक्त राधाविनोद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त प्रियंका राजपूत, उपायुक्त शिक्षण कविता बोरकर और शिक्षा अधिकारी सुलभा वटारे को सौंप दी गई है।

स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं पर जोर

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मनपा स्कूलों में आधुनिक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, सुसज्जित ग्रंथालय, आधुनिक अध्ययन कक्ष और डिजिटल कक्षाएं शुरू करने की योजना है।

स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच

विद्यार्थियों की कला और खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 'स्कूल चलो अभियान' चलाया जाएगा।

शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। पालक-शिक्षक बैठकों और नियमित संवाद को बढ़ावा देने की भी योजना है। इसके अलावा आदर्श शिक्षक पुरस्कार शुरू करने और महानगरपालिका की अपनी सीबीएसई स्कूल शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।

शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य

मीरा भाईंदर मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के समन्वय से योजनाबद्ध तरीके से काम करने का लक्ष्य रखा गया है।

संस्कार और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा

मीरा भाईंदर में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर रहेगा। इसके लिए देश, इतिहास, महापुरुषों, अध्यात्म, योग, मानवता, पर्यावरण और मानवीय मूल्यों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक उपक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विद्यार्थियों को समाजसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़कर उनमें समाज के प्रति सम्मान और आत्मीयता की भावना विकसित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां