मीरा-भाईंदर का फ्लाईओवर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर में अजूबा... 4 लेन से अचानक 2 लेन हो गया फ्लाईओवर! सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद MMRDA ने दी सफाई

Mira Bhayandar Flyover Design: मीरा-भयंदर के नए फ्लाईओवर के संकरे होने पर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बीच MMRDA ने स्पष्ट किया है कि यह कोई डिजाइन की गलती नहीं, बल्कि सोची-समझी योजना है।

आकाश मसने

MMRDA Clarification Mira Bhayandar Flyover Controversy: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने ठाणे जिले के मीरा-भाईंदर फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। प्राधिकरण के अनुसार, गोल्डन नेस्ट सर्कल पर ट्रैफिक दबाव कम करने और भविष्य में भयंदर वेस्ट से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए ही इस ढांचे को वर्तमान स्वरूप दिया गया है।

क्या है मामला?

मीरा रोड और भाईंदर को जोड़ने वाले एक फ्लाईओवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फ्लाईओवर एक शानदार चार-लेन सड़क से शुरू होता है, लेकिन बीच में सड़क अचानक पतली हो जाती है और दूसरे छोर पर सिर्फ दो लेन की रह जाती है। सोशल मीडिया पर इस नवनिर्मित फ्लाईओवर को लेकर जमकर ट्रोलिंग होती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, MMRDA ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि यह कोई 'डिजाइन दोष' नहीं है।

MMRDA ने दिया स्पष्टीकरण

प्राधिकरण के मुताबिक, फ्लाईओवर का निर्माण उपलब्ध सड़क स्थान और भविष्य की कनेक्टिविटी आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है।, वर्तमान में, फ्लाईओवर की दो लेन भयंदर ईस्ट से जुड़ी हैं, जबकि अन्य दो बाहरी लेन को भविष्य में वेस्टर्न रेलवे लाइन के पार भयंदर वेस्ट से जोड़ने की योजना है।

गोल्डन नेस्ट सर्कल पर ट्रैफिक प्रबंधन

यह फ्लाईओवर विशेष रूप से गोल्डन नेस्ट सर्कल पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां पांच प्रमुख सड़कें आपस में मिलती हैं और वाहनों का भारी दबाव रहता है। यह प्रोजेक्ट मेट्रो के साथ एकीकृत एक 2+2 लेन का फ्लाईओवर है, जिसके दोनों ओर स्लिप रोड दी गई हैं ताकि यातायात सुगमता से चल सके। अधिकारियों ने बताया कि भयंदर ईस्ट की ओर जाने वाले हिस्से में उपलब्ध मार्ग (Right-of-way) कम होने के कारण, बीच में 1+1 लेन का फ्लाईओवर बनाया गया है ताकि रेलवे फाटक रोड की ओर बिना किसी रुकावट के आवाजाही हो सके।

भविष्य के विस्तार और सुरक्षा की तैयारी

MMRDA ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में विस्तार के लिए प्रावधान रखा गया है। योजना के अनुसार, ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए दोनों कैरिजवे पर अतिरिक्त 1+1 लेन जोड़ी जाएगी। यह प्रस्ताव फिलहाल योजना चरण में है और मीरा-भयंदर नगर निगम (MBMC) के साथ समन्वय और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।

सार्वजनिक उपयोग के लिए खुलने से पहले सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें रंबल स्ट्रिप्स, पर्याप्त साइनेज, रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टैग, दिशात्मक बोर्ड और एंटी-क्रैश बैरियर जैसे सुरक्षा उपाय शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस का मार्गदर्शन भी लिया जा रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला