ठाणे मेट्रो लाइन सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

Thane Metro Line: ठाणेकरों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, तीन हाथ नाका में मेट्रो डिब्बे चढ़ाने का काम जल्द

Thane Metro News: ठाणे में मेट्रो सेवा शुरू करने की हलचल तेज हो गई है। कासारवडवली के बाद अब अगले दो दिनों में तीन हाथ नाका क्षेत्र में मेट्रो के डिब्बों को पटरियों पर चढ़ाया जाएगा।

रूपम सिंह

Thane Metro Line 4 4A Coach Launch Three Haath Naka: ठाणे वासियों का मेट्रो का इंतजार जल्द ही खत्म होने के आसार दिखाई देने लगे हैं। मेट्रो के प्रत्यक्ष शुरू होने के दृष्टिकोण से एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया जाएगा। कासारवडवली के बाद अब तीन हाथ नाका क्षेत्र में मेट्रो के डिब्बों को पटरियों पर चढ़ाने का काम अगले दो दिनों में शुरू होने की जानकारी मिली है। इसके चलते ठाणे शहर में मेट्रो सेवा की प्रत्यक्ष शुरुआत के लिए हलचल तेज हो गई है।

तेजी से बढ़ी शहर की आबादी

ठाणे शहर की जनसंख्या पिछले 15 से 20 वर्षों में काफी बढ़ी है। इसके साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर में यातायात जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। इसे देखते हुए ठाणे के ट्रैफिक जाम को सुलझाने के लिए मेट्रो मार्ग का विकल्प सामने आया। कासारवडवली के आगे ओवला, गायमुख और भायंदरपाडा जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में बड़ी आवासीय परियोजनाएं खड़ी होने से आबादी बढ़ी है।

इसलिए मेट्रो-4 ए मार्ग का काम की शुरुआत की गई, मेट्रो-4 यह 32.32 किलोमीटर, जबकि मेट्रो-4 ए का मार्ग 2.7 किलोमीटर लंबा है। फिलहाल इन दोनों मार्गों का काम ठाणे शहर में काफी हद तक तेज हो गया है और घोडबंदर तथा कैडबरी जंक्शन क्षेत्र में स्टेशनों के काम सहित विभिन्न कार्य जारी हैं।

सुरक्षा जांच का प्रमाणपत्र मिलना जरूरी

ठाणे मेट्रो के प्रत्यक्ष रूप से दौड़ते हुए देखने की ठाणे वासियों की प्रतीक्षा पिछले वर्ष कुछ हद तक खत्म होने के संकेत दिखे थे।

कासारवडवली में काफी समय तक खड़े रहे डिब्बे

लगभग एक वर्ष पूर्व कासारवडवली में मेट्रो के डिब्बों को पटरियों पर चढ़ाया गया था। उसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में इस मार्ग पर मेट्रो का ट्रायल लिया गया। इससे घोडबंदर क्षेत्र में जल्द ही मेट्रो दौड़ेगी, ऐसी उम्मीद बनी थी। हालांकि, मेट्रो सेवा यात्रियों के लिए शुरू करने से पहले रेलवे सुरक्षा आयुक्त से सुरक्षा जांच और प्रमाण पत्र मिलना आवश्यक था।

यह प्रक्रिया पूरी न होने के कारण मेट्रो के डिब्बे कासारवडवली क्षेत्र में काफी समय तक खड़े रहे। इसके बाद सीएमआरएस की ओर से मेट्रो मार्ग की सुरक्षा जांच और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुरक्षा प्रमाण पत्र मिलने के बाद एमएमआरडीए द्वारा मेट्रो के डिब्बों को अगले चरण में ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अनुसार, तीन हाथ नाका क्षेत्र में मेट्रो के डिब्बों को पटरियों पर चढ़ाने का काम अगले दो दिनों में शुरू होने की बात सूत्रों ने बताया है।

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया कृष्णाष्टकम का श्लोक

Weather Alert: MP में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, UP समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ

ISRO ने रचा इतिहास, GSLV-F17 से लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, जियो-ऑर्बिट से रखेगा भारतीय सीमाओं पर 24 घंटे नजर