MBMC की कार्डियक एम्बुलेंस भंगार में! (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

MBMC की कार्डियक एम्बुलेंस भंगार में! लाखों के उपकरण गायब, मरीजों की जान से खिलवाड़?

MBMC Cardiac Ambulance: एमबीएमसी की कार्डियक एम्बुलेंस भंगार में पाए जाने और लाखों रुपये के मेडिकल उपकरण गायब होने के आरोपों के बाद प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Municipal Corporation: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा जिला सचिव प्रवीण राय के आरोपों ने प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उनके अनुसार परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा मनपा को उपलब्ध कराई गई कार्डियक एम्बुलेंस (MH04 IP 0710) कई महीनों से बंद पड़ी थी।

जैसे ही उन्होंने आयुक्त राधाबिनोद शर्मा से जांच की मांग की, एम्बुलेंस को आनन-फानन में भंगार में बेच दिया गया। यह वही एम्बुलेंस थी जो कार्डियक अरेस्ट जैसी जीवन-मरण की स्थिति में मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो सकती थी।

लाखों के उपकरण रहस्यमय तरीके से गायब

प्रवीण राय द्वारा आयुक्त को भेजे गए पत्र में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। एम्बुलेंस में लगे महंगे और अनिवार्य मेडिकल उपकरण पूरी तरह गायब पाए गए। अनुमानित कीमत इस प्रकार बताई गई है।

  • मॉनिटर -₹1,50,000
  • वेंटिलेटर-₹1,50,000
  • सीरिंज पंप-₹80,000
  • सक्शन पंप-₹40,000
  • इन्वर्टर-₹30,000

इन उपकरणों के बिना यह कार्डियक एम्बुलेंस केवल एक खाली वाहन बनकर रह गई थी।

नए टायर… फिर भी वाहन बंद!

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वाहन पर नए टायर लगाए गए थे, फिर भी एम्बुलेंस महीनों से बंद पड़ी थी। सवाल उठता है।जब वाहन चल ही नहीं रहा था, तो नए टायर क्यों लगाए गए? आरोप यह भी है कि मनपा रिकॉर्ड में एम्बुलेंस को तीन घंटे तक संचालित दिखाया गया, जबकि वास्तविकता बिल्कुल उलट रही।

मरीजों की जिंदगी खतरे में

कार्डियक अरेस्ट के मामलों में हर सेकंड अहम होता है। लेकिन सरकारी एम्बुलेंस बंद रहने के कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा, निजी एम्बुलेंस पर निर्भरता बढ़ रही,खर्च बढ़ रहा,और सबसे गंभीर बात-लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है,यह स्थिति प्रशासन की गंभीर विफलता और लापरवाही का प्रमाण है।

तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग

प्रवीण राय ने मनपा आयुक्त, उपायुक्त और चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि मामले की तत्काल जांच की जाए, दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो, और कार्डियक एम्बुलेंस सेवा तुरंत बहाल की जाए।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट