प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

महाराष्ट्र में कल से 12वीं बोर्ड परीक्षा का आगाज, ठाणे जिले के 193 केंद्रों में परीक्षा देंगे छात्र

12th Board Exam: महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। ठाणे जिले में 1.08 लाख छात्र 193 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।20 उड़न दस्ते, पुलिस और CCTV की सख्त निगरानी रहेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Flying Squad Board Exam In Thane: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड द्वारा ली जाने वाली 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू होने जा रही है। ठाणे जिलापरिषद के शिक्षा विभाग मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी से 18 मार्च तक होने वाली 12 वीं की परीक्षा के लिए कुल 193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

1,08054 विद्यार्थी देंगे एग्जाम

ठाणे जिले से कुल कुल 1,08054 विद्यार्थी परीक्षा में बैठने के लिए अधिकृत किए गए हैं। जिनमें 55576 छात्र एवं 52478 छात्राएं हैं। विद्यार्थियों में सायंस के 44463, आर्ट्स के 14414 एवं कॉमर्स के 48722 विद्यार्थी हैं। इसके अलावा एमसीवीसी, आईटीआई एवं पीएच के विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे।

नकल रोकने के लिए 20 उड़ान दस्ते तैनात

परीक्षा, केंद्रों पर पुलिस और सीसीटीवी का पहरा होगा। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में शिक्षणाधिकारी एवं उपशिक्षणाधिकारी की देखरेख में उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। इसके साथ महिला भरारी पथक भी होंगे। कुल 20 परिरक्षण केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर गार्ड एवं पुलिसबल तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. पांचाल ने 12 वीं के सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए एग्जाम को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग को सहयोग देने की अपील की है। केंद्रों पर किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए परीक्षा अवधि के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी का निर्देश दिया गया है।

10 वीं की परीक्षा 20 फरवरी से

बताया गया कि राज्य बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा 20 फरवरी से आगामी 18 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 10 वीं परीक्षा की तैयारी भी हो गई है। 10 वीं परीक्षा के लिए जिले भर में बने 326 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,19742 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO