उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य, लाडली बहना योजना जारी रहेगी

Thane में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: कोई कितनी भी अफवाह फैला ले, लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी, यह बात उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में कही।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिवसेना द्वारा प्रायोजित साईं दर्शन फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'महिला स्वयं सहायता समूह स्नेह सम्मेलन-2025' कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं इस महिला स्वयं सहायता समूह स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में बहनों के चेहरों पर खुशी देखने आया हूं।

महिलाओं को करोड़पति बनाने का सरकार का लक्ष्य

क्योंकि, लाडली बहनों की वजह से ही में डेढ़ लाख की लीड से चुना गया, उनके आशीर्वाद से मैं विधायक बना। इसलिए मैं राज्य का मुख्यमंत्री भी बना और आप सभी के आशीर्वाद से मुझे ढाई साल तक इस राज्य को चलाने का मौका मिला, ऐसा उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहना योजना से कई छोटे-बड़े व्यवसाय शुरू हुए और महिलाओं को परिवार में सम्मान मिला, इसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। शिंदे ने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को करोड़पति बनाना है और इसके लिए हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी और उम्मीद जताई कि महायुति आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भी इसी तरह का सहयोग देगी, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पिछले ढाई सालों में राज्य का तेजी से विकास हुआ है।

हमने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। ठाणे शहर में वडाला और कासरवडवली के बीच मेट्रो लाइन शुरू हो रही है और एक आंतरिक मेट्रो लाइन भी बनाई जाएगी। इसका काम जल्द ही शुरू होगा और इसके माध्यम से ये सभी इलाके मेट्रो से जुड़ जाएंगे। शिंदे ने कहा कि आरोप लगाया जाता है कि ठाणे में चुनाव आते ही क्लस्टर की बात होती है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा