रवींद्र कपोते सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

बालासाहेब की तस्वीर फाड़ने के आरोप पर कल्याण में सियासी उबाल, शाइना एनसी को ठाकरे गुट की चुनौती

Kalyan Ravindra Kapote Warning Shaina NC: बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने के आरोप पर कल्याण में ठाकरे गुट आक्रामक हो गया है। रवींद्र कपोते ने शाइना NC को चेतावनी दी, वहीं सार्वजनिक माफी की मांग उठी।

प्रमोद यादव

Highlights

  • बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़े जाने के आरोप से कल्याण में राजनीतिक विवाद।

  • शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी पर तस्वीर फाड़ने का आरोप लगाया गया है।

  • वरिष्ठ शिवसैनिक रवींद्र कपोते ने शाइना एनसी को कल्याण आने की चुनौती दी।

  • ठाकरे गुट ने शिंदे गुट के नेतृत्व से कार्रवाई और स्पष्टीकरण मांगा।

Shaina NC Balasaheb Thackeray Photo Controversy: कल्याण शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी पर आरोप हैं कि उन्होंने सोनिया गांधी पर लिखी एक किताब के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी।

इस घटना से कल्याण में हड़कंप मच गया है और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है।

वरिष्ठ शिव सैनिक रवींद्र कपोते ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए शाइना एनसी को सीधी चुनौती दी है। कपोते ने खुली चुनौती देते हुए कहा "शिव सैनिक शाइना एनसी को मुंबई में घूमने नहीं देंगे। वह कल्याण आकर तो देखें।" उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने की घटना की कड़ी निंदा की।

शिवसेना शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी की आलोचना

वहीं कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के ग्रुप लीडर नगरसेवक उमेश बोरगांवकर ने भी इस घटना को लेकर शिवसेना शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी की आलोचना की।

उन्होंने सवाल किया कि "बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने वालों के खिलाफ उनकी पार्टी के नेता क्या कार्रवाई करेंगे?" नगरसेवक उमेश बोरगांवकर ने यह भी मांग की कि शाइना एनसी अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

कल्याण में ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी

इस घटना ने कल्याण में ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी बढ़ा दी है; केवल उनके बयानों ने ही नहीं, बल्कि उनकी कार्य शैली ने कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

अब देखना है कि शाइना एनसी के साथ ही बाला साहब ठाकरे के विचारों और उनके दिखाए गए रास्ते पर और बालासाहेब की फोटो लगाकर और उनके राजनीति करने वाले शिवसेना के ठाकरे और शिंदे दोनों गुट आगे क्या रुख अपनाते हैं?यह जल्द ही सामने आ जायेगा ।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट