रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत पाटिल  सोर्स- नवभारत
ठाणे

कल्याण के डॉ. प्रशांत पाटिल की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जीत, 10,937 वोट लेकर बने IRIA के उपाध्यक्ष

Dr Prashant Patil Kalyan: कल्याण के प्रख्यात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत पाटिल ने इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड IRIA के चुनाव में 10,937 वोट पाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है।

अशोक वर्मा, प्रमोद यादव

Highlights

  • कल्याण के डॉ. प्रशांत पाटिल IRIA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए।

  • उन्होंने चुनाव में 10,937 वोट हासिल किए।

  • असम के डॉ. दीपू बयान को 4,943 वोटों से हराया।

  • राष्ट्रीय चुनाव में देशभर के 15,128 सदस्यों ने मतदान किया।

  • प्रगतिशील पैनल ने सभी 16 सीटों पर जीत दर्ज की।

Indian Radiological And Imaging Association: कल्याण के प्रख्यात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत पाटिल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय चुनावों में उन्होंने 10,937 वोट प्राप्त कर साल 2027-28 की अवधि के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद का चुनाव जीता है। उन्होंने असम के डॉ. दीपू बयान को 4,943 वोटों से हराया।

इस चुनाव में देशभर से 15,128 सदस्यों ने मतदान किया। प्रगतिशील पैनल ने सभी 16 सीटें जीत लीं। डॉ. प्रशांत पाटिल की जीत विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। डॉ. प्रशांत पाटिल इससे पहले तीन वर्षों तक कल्याण स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने 2025 में महाराष्ट्र रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। कोविड काल के दौरान उन्होंने 'डॉक्टर आर्मी' के माध्यम से रोगी सेवा में अपना योगदान दिया। चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।

डॉ. प्रशांत पाटिल के चुने जाने से राष्ट्रीय स्तर पर कल्याण के चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठा बढ़ी है और उनकी सफलता पर विभिन्न स्तरों सामाजिक,शैक्षणिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है।

चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान

कल्याण शहर के प्रख्यात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत पाटिल केवल एक कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। इससे पहले उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं:

  • आईएमए (IMA) कल्याण: उन्होंने कल्याण स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

  • महाराष्ट्र रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन: वर्ष 2025 में उन्होंने इस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।

  • कोविड काल में सेवा: महामारी के कठिन दौर में उन्होंने 'डॉक्टर आर्मी' का गठन किया और इसके माध्यम से फ्रंटलाइन पर रहकर अनगिनत रोगियों की सेवा की।

कल्याण के चिकित्सा जगत में गर्व का क्षण

डॉ. प्रशांत पाटिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने से न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है, बल्कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर कल्याण के चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान भी काफी बढ़ गया है।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समितियों और राजनीतिक दिग्गजों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली युवा पीढ़ी के चिकित्सकों और चिकित्सा पेशेवरों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है।

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा