साेलर पैनल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

कल्याण-डोंबिवली बनेगी सस्टेनेबल सिटी, मनपा ने लगाया दूसरा सोलर हाईमास्ट

Thane News: कल्याण-डोंबिवली मनपा ने सस्टेनेबल सिटी की दिशा में दूसरा सोलर हाईमास्ट इंदिरा चौक पर शुरू किया। 144 हाईमास्ट और सरकारी इमारतों को सौर ऊर्जा से चलाने की योजना जारी है।

आकाश मसने

KDMC Sustainable City Project: ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली को 'सस्टेनेबल सिटी' बनाने की दिशा में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शनिवार को डोंबिवली पूर्व स्थित इंदिरा चौक पर दूसरे सोलर हाईमास्ट का लोकार्पण किया गया।

इस परियोजना के लिए पैनासोनिक इंडिया से सीएसआर फंड प्राप्त हुआ है। जिसे मनपा के विद्युत विभाग ने सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया। उद्घाटन के अवसर पर मनपा आयुक्त अभिनव गोयल ने कहा कि मनपा का लक्ष्य स्पष्ट है, क्षेत्र के सभी हाईमास्ट और प्रमुख इमारतें पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित हों।

144 हाईमास्ट को सोलर सिस्टम से जोड़ने की योजना

उन्होंने बताया कि शहर में कुल 144 हाईमास्ट को सोलर सिस्टम से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही सभी प्रशासनिक एवं सरकारी भवनों की छतों पर भी सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की जाएगी। इस मौके पर शहर अभियंता अनिता परदेशी, अतिरिक्त नगर अभियंता (विद्युत) प्रशांत भागवत, पैनासोनिक इंडिया के प्रतिनिधि संदीप जयपाल, कार्यकारी अभियंता जितेंद्र शिंदे, उप अभियंता भागवत पाटिल, सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर सहित कई अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आयुक्त गोयल ने 'सस्टेनेविलिटी एंड सेफ्टी ऑफ सोसाइटी बिल्डकॉन' अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि इसके माध्यम से शहर की सोसायटियों के साथ संवाद कर उन्हें कचरा प्रबंधन, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

100% सौर ऊर्जा से संचालित सोलर हाईमास्ट

अतिरिक्त नगर अभियंता प्रशांत भागवत ने जानकारी दी कि अब तक मनपा भवनों पर 0.45 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा प्रणाली लगाई जा चुकी है। नया सोलर हाईमास्ट 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित है और इसके लिए महावितरण से बिजली की आवश्यकता नहीं होगी।

बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी यह हाईमास्ट लगातार चालू रहेगा, जिससे क्षेत्र की रात्रिकालीन सुरक्षा में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। शहर का पहला सोलर हाईमास्ट कल्याण के गणपति चौक पर लगाया गया था, जबकि इंदिरा चौक पर स्थापित यह दूसरा सोलर हाईमास्ट है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें