कल्याण वाहन चोरी (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

वाहन चुराकर धूम स्टाईल में चेन और गहने छीनने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, कल्याण क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Kalyan Crime Branch Action: कल्याण क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी कर चेन और गहने लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 15 मामलों का खुलासा हुआ और 21 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।

अशोक वर्मा, आंचल लोखंडे

Kalyan Vehicle Theft Accused Arrested: कल्याण डोंबिवली इलाके में दो पहिया वाहन चुराकर फिल्मी स्टाईल में सोने की चेन और गहने लूटने का धूम स्टाइल दो शातिर ईरानी चोरों को जब महंगा पड़ गया जब इस लूट के मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की पुलिस टीम ने द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

15 आपराधिक मामलों हुआ खुलासा

उक्त दोनों ईरानी चोर सड़क किनारे खड़ी महंगी बाइक चुराते थे, उनसे 'धूम स्टाइल' में चेन छीन लेते थे; ऐसे दो खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए दोनों चोर कल्याण के पास अंबिवली अटाली स्थित ईरानी बस्ती के रहने वाले हैं।

पुलिस ने इनसे वाहन चोरी के 15 मामलों का खुलासा किया है, और 21 दोपहिया वाहन जब्त कर लिये गए हैं और इस मामले में आगे की जांच पड़ताल स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही हैं।

कल्याण क्राइम ब्रांच कार्रवाई

21 दो पहिया वाहन किए गए जप्त

इस कार्रवाई के बाद कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में वाहन चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर लगाम लगाने की पुलिस की कोशिशों को बल मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों से जुड़े सुराग मिलने की संभावना है।

जब्त किए गए दोपहिया वाहनों की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के वाहनों का इस्तेमाल किन-किन आपराधिक घटनाओं में किया गया था। मामले की आगे की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है और जांच पूरी होने के बाद अन्य मामलों में भी खुलासे होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो