- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Land Records Sub Superintendent Pankaj Pawar Fraud Case City Kotwali Police 2026
अकोला भूमि अभिलेख विभाग में बड़ा घोटाला? निलंबित अधिकारी पंकज पवार पर आपराधिक मामला दर्ज
- Written By: केतकी मोडक
Pankaj Pawar Fraud Case: अकोला भूमि अभिलेख विभाग के निलंबित उप अधीक्षक पंकज पवार पर पद का दुरुपयोग कर 15 मामलों में शासकीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Akola Land Records Fraud: अकोला जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय, अकोला से लोकसेवक द्वारा पद और अधिकारों के घोर दुरुपयोग का एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विभाग के तत्कालीन उप अधीक्षक पंकज पवार (जो वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं) के खिलाफ विभिन्न वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं और कथित शासकीय धोखाधड़ी के संगीन आरोपों में सिटी कोतवाली पुलिस थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पंकज पवार ने 1 जून 2023 से 30 जून 2025 के बीच उप अधीक्षक, भूमि अभिलेख के पद पर मलाईदार कुर्सी पर कार्यरत रहते हुए अपने शासकीय अधिकारों का कथित रूप से जमकर दुरुपयोग किया और सरकारी नियमों को ताक पर रख दिया।
मौका निरीक्षण के नाम पर बड़ा खेल
प्रशासनिक स्तर पर की गई प्रारंभिक जांच और स्क्रूटनी में यह खुलासा हुआ है कि तत्कालीन उप अधीक्षक पंकज पवार ने केवल मौका निरीक्षण (स्पॉट इंस्पेक्शन) को आधार बनाकर कुल 15 महत्वपूर्ण भू-प्रकरणों में बड़े पैमाने पर अवैध अनियमितताएं कीं। इन आरोपों की सूची इतनी लंबी और गंभीर है कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सन्न रह गए हैं। पवार पर आरोप है कि उन्होंने प्राइम लोकेशन की संपत्तियों के मूल स्वामित्व प्रकारों में अवैध रूप से मनचाहा बदलाव किया, जो खाताधारक सालों पहले मर चुके थे उनके नाम पर भी धड़ल्ले से नए आवेदन स्वीकार किए और उनके जाली दस्तावेज तैयार करवाए।
सम्बंधित ख़बरें
म्हाडा घोटाला: घिरे भूमि अभिलेख विभाग से मनपा का बड़ा सवाल; पूछा- किस आधार पर वैध किए थे बिल्डरों के लेआउट?
मिठाई या दवा में मिलावट दिखे तो डरें नहीं, सीधे तुकाराम मुंढे से करें शिकायत; टोल फ्री नंबर और ईमेल जारी
कुंभ मेला कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन सख्त; ठेकेदारों को नोटिस, आयुक्तों ने कहा- बर्दाश्त नहीं होगी सुस्ती
‘मुझे खुश करोगी तो जिंदगी बना दूंगा, नहीं की तो बर्बाद कर दूंगा’, पुणे में बीमा कंपनी के बॉस ने पार की सारी हद
आरक्षित सरकारी जमीन को निजी लोगों के नाम चढ़ाय
घोटाले की परतें यहीं नहीं खुलतीं, बल्कि आरोपी अधिकारी ने अस्थायी भाड़े (लीज) के आधार पर फर्जी संपत्ति पत्रिकाएं (प्रॉपर्टी कार्ड) तक तैयार करवा दीं। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि आम जनता की सुख-सुविधाओं और सरकारी विकास कार्यों के लिए आरक्षित रखी गई बहुमूल्य जमीनों को नियमों के विरुद्ध जाकर निजी स्वार्थ के चलते कुछ चुनिंदा निजी व्यक्तियों के नामों पर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया। इसके साथ ही अपने अधिकार क्षेत्र की सीमाओं को लांघते हुए पवार ने कई लोगों को जमीन के स्वामित्व संबंधी जाली प्रमाणपत्र भी धड़ल्ले से जारी किए।
लोकसेवक के भरोसे का कत्ल
इस महा-फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद अकोला जिला अधीक्षक भूमि अभिलेख, अकोला ने खुद आगे आकर इस पूरे मामले की एक लिखित शिकायत सिटी कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई। अपनी आधिकारिक शिकायत में उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पंकज पवार ने एक जिम्मेदार लोकसेवक के रूप में शासन द्वारा सौंपे गए अटूट विश्वास, निष्ठा और जिम्मेदारी का सरेआम उल्लंघन किया है और सीधे तौर पर महाराष्ट्र सरकार व राजस्व विभाग को धोखा देने का अक्षम्य कृत्य किया है।
यह भी पढे़ं:- 150 करोड़ की हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, बीजेपी ने संजय राउत से मांगा सबूत
उच्च पदस्थ अधिकारी से मिली इस लिखित शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जालसाज अधिकारी के खिलाफ कानूनी फंदा कसना शुरू कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल राजस्व घोटाले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की कमान खुद पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी (शहर) सुदर्शन पाटिल ने अपने हाथों में ले ली है।
उनके सीधे मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अनिल इंगोले द्वारा इस पूरे भ्रष्टाचार की विस्तार से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अधिकारी द्वारा साइन किए गए तमाम संदिग्ध सरकारी दस्तावेजों, फाइलों और कंप्यूटर रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।
Akola land records sub superintendent pankaj pawar fraud case city kotwali police 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
म्हाडा घोटाला: घिरे भूमि अभिलेख विभाग से मनपा का बड़ा सवाल; पूछा- किस आधार पर वैध किए थे बिल्डरों के लेआउट?
Jun 05, 2026 | 01:54 PMअकोला भूमि अभिलेख विभाग में बड़ा घोटाला? निलंबित अधिकारी पंकज पवार पर आपराधिक मामला दर्ज
Jun 05, 2026 | 01:53 PMRBI गवर्नर का बयान: 682.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, इकोनॉमी मजबूत स्थिति में
Jun 05, 2026 | 01:51 PMचीन-पाक की उड़ेगी नींद! पुतिन ने भारत को दिया Su-57 स्टील्थ फाइटर का ऑफर, जानें क्या है रूस का प्लान?
Jun 05, 2026 | 01:51 PM12 घंटे बीते पर न बधाई, न स्वागत! प्रणव झा की उम्मीदवारी पर क्यों मौन है झारखंड कांग्रेस की पूरी ब्रिगेड?
Jun 05, 2026 | 01:48 PMमिठाई या दवा में मिलावट दिखे तो डरें नहीं, सीधे तुकाराम मुंढे से करें शिकायत; टोल फ्री नंबर और ईमेल जारी
Jun 05, 2026 | 01:48 PMबूथ मैनेजमेंट में माहिर हैं रजनीश अग्रवाल, शादी में शामिल होने आए थे नितिन नबीन, अब मिला भाजपा से तोहफा
Jun 05, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM












