मूसलाधार बारिश से तबाही (सोर्स-सोशल मीडिया) 
ठाणे

Weather Update: ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी

Thane Traffic Jam: ठाणे में भारी बारिश के चलते वागले इस्टेट में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और 10 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। कैडबरी ब्रिज के पास टैंकर पलटने से ट्रैफिक जाम रहा।

रूपम सिंह

Thane Traffic Jam Heavy Rain Wagle Estate Tree Collapse: ठाणे शहर सहित पूरे जिले में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। ठाणे शहर में बारिश की वजह से कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जबकि पेड़ों व उसकी डालियों के गिरने से वाहनों को नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बारिश का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। ट्रैफिक जाम की वजह से वाहन चालकों एवं यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ठाणे शहर में सोमवार की रात से बारिश शुरू हुई। मंगलवार को कई स्थानों पर जोरदार बारिश रिकार्ड की गयी। सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 7.30 बजे तक ठाणे शहर 89.15 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी। इस मानसून के दौरान ठाणे में अब तक 361.84 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष इस कालावधि में 809.09 मिमी बारिश हुई थी।

इस साल मानसून देरी से सक्रिय हुआ है। वारिश के कारण खारकर आली, वंदना परिसर वृंदावन, श्रीरंग सहित अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया। मूसलाधार बारिश के दौरान नौपाड़ा इलाके के भास्कर कॉलोनी स्थित मनीषा सोसायटी के बगल में शुरू बिल्डिंग निर्माण के लिए पाइलिंग ढह गयी।

बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया। जिसकी वजह से मिट्टी धंस गयी एवं पाइलिंग के लिए खड़ी संरचना ढह गयी। हालांकि इस मामले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसी तरह कोपरी के सिंचन भवन के पास मंगलवार को शाम एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गयी। ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल, 10 वाहन क्षतिग्रस्त

ठाणे शहर के वागले इस्टेट इलाके में एक बड़ा पेड़ गिर जाने से 52 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया और 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि पीड़ित पवन झा पैदल अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी उन पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई है।

तड़वी ने बताया कि उनका एक स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है। इस घटना में सड़क किनारे खड़े कम से कम 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सड़क से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से दूर करने के लिए वागले पुलिस थाने के कर्मियों, मनपा के वृक्ष प्राधिकरण विभाग और आरडीएमसी की टीम को काम पर लगाया गया।

सीमेंट टैंकर पलटने से हाइवे पर ट्रैफिक जाम

ठाणे  शहर के कैडबरी ब्रिज के यू टर्न के पास एक सीमेंट टैंकर पलटने से हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। ठाणे ट्रैफिक पुलिस की मदद से सीमेंट टैंकर को हटाया गया। बताया गया कि नागपुर से घोडबंदर रोड की तरफ 50 टन सीमेंट पावडर ले जा रहे टैंकर ड्राइवर श्रीवर्धन का स्टेयरिंग से नियंत्रण छूट गया और वह सड़क पर पलट गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या,

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न