हैरिस शील्ड टूर्नामेंट छात्र, गुरुजी फोटो सोर्स- नवभारत
ठाणे

हैरिस शील्ड टूर्नामेंट: कल्याण के डी. एस. देसाई स्कूल ने साने गुरुजी स्कूल को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

Harris Shield Tournament: ऐतिहासिक हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे डी. एस. देसाई स्कूल कल्याण ने साने गुरुजी स्कूल ठाणे को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अशोक वर्मा, रूपम सिंह

Highlights

  • डी. एस. देसाई स्कूल ने साने गुरुजी स्कूल को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

  • साहिल महेंद्राकर और अर्नव यादव ने 4-4 विकेट लिए।

  • रुद्र ने नाबाद 51 रन बनाए और साहिल मैन ऑफ द मैच बने।

Harris Shield Tournament DS Desai School Kalyan: मुंबई के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक हैरिस शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही कल्याण की डी. एस. देसाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। चौथे नॉकआउट राउंड में टीम ने साने गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल, ठाणे को छह विकेट से हराया।

साहिल और अर्नव की घातक गेंदबाजी

मुंबई शहर के यूथ ओन यूनियन, क्रॉस मैदान में खेले गए मुकाबले में साने गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने पहले बल्लेबाजी की। उसकी पूरी टीम 27.4 ओवर में 108 रन बनाकर आउट हो गई। डी. एस. देसाई स्कूल की ओर से साहिल महेंद्राकर और अर्नव यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। साहिल ने आठ ओवर में 29 रन दिए, जबकि अर्नव ने 8.4 ओवर में 30 रन खर्च किए।

रुद्र और अनिरुद्ध ने दिलाई जीत

109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी. एस. देसाई स्कूल की टीम ने 24.5 ओवर में चार विकेट खोकर 109 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। रुद्र ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अनिरुद्ध अनिल पाटिल ने 43 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

साने गुरुजी स्कूल की ओर से श्रीयांस मलाप ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए साहिल महेंद्राकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोच और स्कूल प्रबंधन का मिला सहयोग

टीम कोच किशन पांडे के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट में खेल रही है। स्कूल प्रबंधन के सहयोग के साथ फाउंडर मेंबर पंकज वेर सर का भी टीम को विशेष समर्थन मिल रहा है।

पहली बार हैरिस शील्ड में हिस्सा लेकर सेमीफाइनल तक पहुंचना डी. एस. देसाई स्कूल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब टीम की नजरें टूर्नामेंट के अगले मुकाबले पर होंगी।

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?