गुटखा (फाइल फोटो) 
ठाणे

भिवंडी में इतने लाख रुपए का गुटखा बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी: एफडीआई (FDI) और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भिवंडी शहर (Bhiwandi City) और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा (Gutkha),  तंबाकू के गोरखधंधे पर लगाम नहीं लग रही हैं। एफडीआई और स्थानीय पुलिस ऐसे गोदामों पर आऐ दिन छापेमारी कर लाखों रुपए कीमत के पान मसाला और प्रतिबंधित गुटखा को जब्त करने के बावजूद भी तमाम पान पट्टी पर बिक्री होती हैं।

ठाणे के अम्लीय पदार्थ विरोधी पथक, गुन्हे शाखा, ठाणे शहर पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवंडी के गुलजार गैबीनगर, नूरानी मस्जिद के पास भारी मात्रा में प्रतिबंध पान मसाला और गुटखा रखा गया है। पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने गैबीनगर गुलजार नगर स्थित बिल्कीस अपार्टमेंट, बिल्डिंग नंबर 1611, गाला नंबर 30 और मोमिन खतीजा हुसैन के  गुलजार नगर स्थित गोदाम में छापा मार कर 8 लाख 20 हजार 515 रुपए  के प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा को पुलिस ने जब्त किया है।

शांति नगर पुलिस ने दर्ज किया केस

शांति नगर पुलिस ने पुलिस हवलदार विक्रांत महादेव पालांडे की शिकायत पर वकार मंजूर अंसारी (29) के खिलाफ भादंवि की धारा 328, 188, 272,273 सहित अन्न सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 कलम 26(2),27(2),59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश मोरे कर रहे है। एफडीआई और पुलिस की छापेमारी से प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा, सुपारी बेचने वाले लोगों के होश उड़ गए हैं। उक्त धंधे में लिप्त कई लोग पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी भिवंडी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गुटखा को जप्त किया था, लेकिन कई बार की कार्रवाई होने के बावजूद भिवंडी शहर और ग्रामीण इलाकों में गुटखे की बिक्री हो रही है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी