पनवेल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़ (pic credit; social media) 
ठाणे

पनवेल में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: दुकान पर छापा, 1170 ग्राम गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार

Thane news: पनवेल के खैरने गांव में पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर 1170 ग्राम गांजा जब्त किया। दो आरोपी गिरफ्तार हुए जबकि एक फरार है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

सोनाली चावरे

Ganja smuggling busted in Panvel: पनवेल तालुका पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरने गांव में अवैध रूप से चल रहे गांजा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गांव के पास स्थित एक दुकान पर छापा मारकर 1170 ग्राम गांजा और अन्य सामान जब्त किया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस निरीक्षक आनंद कांबले के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरने गांव में स्थित एक दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और दुकान पर छापा मारा। मौके से अभिषेक शर्मा और राहुल साक्ले नामक दो आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दुकान से 1170 ग्राम गांजा, तराजू और बिक्री से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस धंधे में एक और व्यक्ति शामिल है, जो पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांजे की अवैध बिक्री युवाओं के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। इस तरह के नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे अवैध धंधों पर रोक लगाने के लिए आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत