योगा नांबियार-अमिताभ बच्चन (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

उल्हासनगर के योगा नाम्बियार को अमिताभ बच्चन के हाथों प्राप्त हुआ फोर्सेस फॉर गुड हीरोज़ अवार्ड

Forces For Good Heroes Award: उल्हासनगर की ग्लोबल राइट्स फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. योगा श्रीलेश श्रीनिवासन नांबियार को मुंबई में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन के हाथों सम्मानित किया गया।

अशोक वर्मा, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • उल्हासनगर की ग्लोबल राइट्स फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. योगा नांबियार को 'फोर्सेस फॉर गुड हीरोज अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

  • मुंबई में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

  • डॉ. नांबियार तृतीयपंथी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

  • महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में तृतीयपंथी समुदाय की शिकायतों के समाधान और अधिकारों के संरक्षण के लिए उनकी संस्था प्रयासरत है।

Ulhasnagar News: उल्हासनगर की रहिवासी ग्लोबल राईट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. योगा नाम्बियार को मुंबई में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर आमंत्रित करके आदित्य बिरला ग्रुप की पहल प्रतिष्ठित पुरस्कार 'फोर्सेस फॉर गुड हीरोज़ अवार्ड' को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी के हाथों पुरस्कृत किया गया।

उक्त अवसर पर अमिताभ बच्चन जी द्वारा उनके किये कार्यों की डॉक्यूमेंट्री बनाकर प्रस्तुत की गयी। ज्ञात हो कि उल्हासनगर ठाणे व मुंबई में किन्नर समुदाय को संगठित करके महाराष्ट्र सरकार के निर्णय के अनुसार राज्य के सभी जिलों में तृतीयपन्थीयों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के उद्देश्य से ठाणे जिला स्तर पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समिति का गठन करके ग्लोबल राइट्स फाउंडेशन उल्हासनगर के निदेशक डॉ. योगा श्रीलेश श्रीनिवासन नांबियार को सदस्य नियुक्त किया गया था, अब उनका कार्य सम्पुर्ण महाराष्ट्र भर में चलता है।

उल्हासनगरवासियों के लिये अत्यंत गौरवशाली सम्मान

उल्हासनगर के डॉ. योगा श्रीलेश श्रीनिवासन नांबियार तृतीयपंथियों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के उद्देश्य से शिकायतों के समाधान करने की कोशिश करते है उसके उपलक्ष में ग्लोबल राईट फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. योगा नाम्बियार जी को उपरोक्त सम्मान प्राप्त हुआ जो उल्हासनगरवासियों के लिये अत्यंत गौरवशाली सम्मान है।

पीएचडी करने वाली भारत की पहली ट्रांसजेंडर महिला

बता दें कि महाराष्ट्र के उल्हासनगर (ठाणे जिला) की एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) में पीएचडी करने वाली भारत की पहली ट्रांसजेंडर महिला होने का गौरव प्राप्त है। वे ट्रांसजेंडर समुदाय, सेक्स वर्कर्स और अन्य हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं।

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज