मंदाताई पाटिल (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

मनपा चुनाव से पहले MNS को झटका, डोंबिवली की पूर्व नगरसेविका भाजपा में शामिल

Kalyan News: मनपा चुनाव से पहले डोंबिवली में मनसे को बड़ा झटका लगा है। पूर्व नगरसेविका मंदा पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली, जिससे क्षेत्र की सियासत गरमा गई है।

अपूर्वा नायक

Kalyan Dombivli News In Hindi: महानगरपालिका चुनाव की घोषणा के साथ ही कल्याण-डोंबिवली की सियासत में हलचल तेज हो गई है। 15 तारीख को होने वाले मतदान से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को डोंबिवली में बड़ा झटका लगा है।

पार्टी की पूर्व नगरसेविका मंदा पाटिल ने मनसे से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मंदा पाटिल का भाजपा में प्रवेश प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की मौजूदगी में हुआ।

उनके इस कदम को चुनावी दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि डोंबिवली में उनकी स्थानीय पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पूर्व पदाधिकारियों को लगातार नजरअंदाज किया

उल्लेखनीय है कि पार्टी छोड़ने से महज दो दिन पहले ही मंदा पाटिल ने मनसे संगठन में हाल ही में की गई नियुक्तियों को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया था कि पार्टी में वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

पाटिल ने यह भी कहा था कि संगठनात्मक फैसलों में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी से असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार, पार्टी के भीतर संवाद की कमी और कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व न दिए जाने से कई नेता असहज महसूस कर रहे हैं।

मंदा पाटिल के भाजपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि चुनाव से पहले मनसे के अन्य असंतुष्ट नेता और कार्यकर्ता भी दल बदल सकते हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम का असर सिर्फ डोंबिवली ही नहीं, बल्कि पूरे कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में मनसे की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर पड़ना तय माना जा रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला