सोना-चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वरी) 
ठाणे

Dhanteras पर चमकेंगे बाजार, सोना-चांदी की 50 हजार करोड़ की बिक्री का अनुमान

Thane News: जीएसटी कटौती और टैक्स छूट से दीपावली पर बाजारों में रौनक देखने के लिए मिल रही है। इस बार 5 लाख करोड़ के रिकॉर्ड कारोबार की उम्मीद की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: जीएसटी दरों में भारी कटौती और आयकर छूट सीमा बढ़ाए जाने के बाद इस साल दीपावली का त्यौहार देश के व्यापार जगत के लिए अपार खुशियां लेकर आया है। देशभर के बाजारों में अभूतपूर्व भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है।

मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर, सहित देश भर के व्यापारी भारी बिक्री में व्यस्त हैं। व्यापार महासंघ 'कैट' के मुताबिक, इस बार दीपावली सीजन में 5 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार होने की संभावना है, जबकि पहले यह अनुमान 4.75 लाख करोड़ रुपये का था और पिछले साल दीवाली सीजन में 4।25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।

इस साल मुंबई महानगर क्षेत्र में ही 65 हजार करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। 'कैट' के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई व्यापक कटौती और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील ने व्यापार को नई गति दी है। स्वदेशी उत्पादों की मांग में भारी वृद्धि हुई है।

जबकि विदेशी और ऑनलाइन बिक्री को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। दीपावली पर्वो की श्रृंखला 18-19 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 20-21 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव, 23 अक्टूबर को भैया दूज, 27-28 अक्टूबर को छठ पूजा और 2 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ जारी रहेगी।

बाजारों में भारी भीड़, बिक्री चरम पर

महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने कहा कि मुंबई एमएमआर की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों में बढ़ा हुआ ट्रैफिक इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि बाजारों में बिक्री चरम पर है। त्योहारी सीजन के बाद देशभर में विवाह सीजन का पहला चरण आरंभ होगा, जो 14 दिसंबर तक चलेगा।

बाजारों में इस बार मिट्टी के दीए, कैंडल्स, रंग-बिरंगी झालरें, पारंपरिक साज-सज्जा की वस्तुएं, सूखे मेवे, उपहार पैक, भारतीय परिधान, सोना-चांदी के आभूषण, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, मिठाइयां और नमकीन की बिक्री अपने उच्चतम स्तर पर है। इस दौरान कपड़ा, ज्वैलरी, कैटरिंग, सजावट, यात्रा और होटल उद्योग में भी भारी व्यापार की संभावना है। व्यापारी वर्ग उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री मोदी के "वोकल फॉर लोकल संदेश को साकार कर रहा है।

धनतेरस पर बिकेंगे 50 हजार करोड़ रुपए के सोने-चांदी

सोना-चांदी कीमतों में भारी तेजी के बावजूद इस बार धनतेरस पर कुल 50 हजार करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है। जिसमें से मुंबई महानगर क्षेत्र में भी 5,000 करोड़ रुपये का बुलियन व्यापार होने की उम्मीद है। हालांकि इस साल ऊंची कीमतों के कारण मात्रा के हिसाब से बिक्री में कमी आने की उम्मीद है क्योंकि पिछले एक साल में दोनों कीमती धातुएं 60 से 65 प्रतिशत महंगी हो चुकी हैं। धनतेरस इस साल दो दिन है, जो शनिवार को दोपहर 12.20 बजे से रविवार 2 बजे तक रहेगी और इस दिन सोना-चाँदी, बर्तन, रसोई उपकरण आदि को खरीदना शुभ माना जाता है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब