मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव में प्रभाग संरचना पूर्ववत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
ठाणे

मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव में प्रभाग संरचना पूर्ववत, पूर्व नगरसेवकों को राहत, भाजपा को लाभ की उम्मीद

Municipal Corporation Elections: मीरा-भाईंदर की नई प्रभाग संरचना बुधवार को प्रकाशित हुई। आश्चर्यजनक रूप से इस बार भी प्रभाग सीमाओं में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

आंचल लोखंडे

Mira-Bhayander: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) की नई प्रभाग संरचना बुधवार देर रात (3 सितंबर) को प्रकाशित हुई। आश्चर्यजनक रूप से इस बार भी प्रभाग सीमाओं में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। वर्ष 2017 के मनपा चुनाव की तरह ही सीमाएँ बरकरार रहने से पूर्व नगरसेवकों को बड़ी राहत मिली है।

आगामी चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग ने नए प्रभाग गठन का आदेश दिया था। चुनाव आयोग ने 2011 की जनगणना को आधार मानते हुए सदस्य संख्या 95 तय की । हालांकि, नई अधिसूचना में यह साफ हो गया है कि प्रभाग संरचना पूरी तरह वर्ष 2017 जैसी ही रहेगी। इस पर आपत्तियाँ और सुझाव 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे, किंतु सीमाएँ पूर्ववत रहने के कारण आपत्तियाँ दर्ज होने की संभावनाएं कम व्यक्त की जा रही है।

जनसंख्या व आरक्षण

शहर की अनुमानित जनसंख्या 8 लाख 9 हज़ार 378 है। इनमें से 23 वार्ड चार सदस्यीय होंगे, जिनकी जनसंख्या औसतन 34 हज़ार है, जबकि भाईंदर पश्चिम के उत्तन का एक प्रभाग वार्ड 3 सदस्यीय होगा, जिसकी जनसंख्या लगभग 25 हज़ार 500 है। इस संरचना में कम से कम 48 सीटें महिलाओं के लिए और 26 सीटें ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी।

भाजपा को लाभ की उम्मीद

वर्ष 2017 के चुनावों में इसी प्रभाग संरचना के चलते भाजपा को भारी लाभ मिला था। पार्टी ने 95 में से 61 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस बार भी भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है। वहीं शिवसेना (शिंदे) ने भी आगामी मनपा चुनाव में भाईंदर पश्चिम में अपने सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए कमर कसते दिखाई दे रही है।

टिकट की होड़ तेज

प्रभाग सीमाएँ लगभग वर्ष 2017 के चुनाव के अनुसार होने के कारण अधिकांश पूर्व नगरसेवकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, टिकट वितरण की प्रक्रिया आसान नहीं होगी। भाजपा समेत प्रमुख दलों में नामांकन को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ पूर्व नगरसेवको के टिकट कटने की भी चर्चाएं अभी से शुरू हो गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी