Mira Bhayandar Municipal Corporatio (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, एमबीएमसी में विशेष जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना

MBMC Census Cell: मीरा-भाईंदर मनपा ने जनगणना 2027 की तैयारी तेज करते हुए विशेष जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना की है, जिससे पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आंकड़े एकत्र कर शहर के विकास की योजना बनाई जा सके।

आंचल लोखंडे

Mira Bhayandar Municipal Corporation: भारत सरकार के निर्देश एवं महाराष्ट्र शासन के प्रायोजन में आयोजित होने वाली वर्ष 2027 की जनगणना को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपन्न करने के लिए मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) ने एक विशेष जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना की है। मनपा प्रशासन ने इसे शहर की भविष्य की विकास योजनाओं के लिए एक आधारभूत कदम बताया है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना तथा जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 4 के तहत मनपा क्षेत्र में जनगणना कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कुल 12 अधिकारियों को इस प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जनगणना की योजना, समन्वय, निगरानी और कार्यान्वयन सुनिश्चित करेंगे।

चंद्रकांत बोरसे को जनगणना नियंत्रण अधिकारी नियुक्त

प्रमुख नियुक्तियों में डॉ. संभाजी पानपट्टे (अतिरिक्त आयुक्त) को अतिरिक्त जनगणना अधिकारी, डॉ. सचिन बांगर (उपायुक्त, मुख्यालय) को शहर जनगणना अधिकारी तथा चंद्रकांत बोरसे को जनगणना नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न वार्ड समितियों के सहायक आयुक्तों को वार्डवार प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ लगभग 20 अन्य अधिकारी और कर्मचारी प्रशासनिक मशीनरी का हिस्सा बनकर कार्य करेंगे।

आयुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

बुधवार को आयुक्त राधाविनोद ए. शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता और निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। आयुक्त ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और समग्र विकास की योजनाओं का मूल आधार है।

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और प्रशासनिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना प्रक्रिया के दौरान सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर के विकास के लिए विश्वसनीय आंकड़े तैयार किए जा सकें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला