(सांकेतिक तस्वीर) 
ठाणे

ठाणे के मंदिर में महिला के साथ किया अभद्र व्यवहार, बीजेपी कार्यकर्ता पर FIR दर्ज

ठाणे जिले में एक मंदिर में शुक्रवार को महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बीजेपी के स्थानीय नेता पर महिला ने जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

आकाश मसने

ठाणे: महाराष्ट्र का ठाणे जिला बदलापुर में हुई घटना के कारण चर्चा में बना हुआ है। ठाणे में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बीजेपी के स्थानीय नेता पर महिला ने जातिवादी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक मंदिर में एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरूवार को एक महिला और एक पुरुष की शिकायत के आधार पर भाजपा कार्यकर्ता विजय त्रिपाठी और कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि यह घटना गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक मंदिर में स्थानीय नेताओं द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान हुई।

मामला दर्ज किया गया

पुलिस ने बताया कि त्रिपाठी और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 298 (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूर्व पार्षद ने बुलाई थी बैठक

अधिकारी ने बताया कि त्रिपाठी का नाम पूर्व पार्षद विकास रेपाले द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उसकी जाति के बारे में टिप्पणी करने के लिए दर्ज प्राथमिकी में भी शामिल है। मीडिया से बात करते हुए रेपाले ने दावा किया कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे और पुरानी रंजिश के कारण उनका नाम इस मामले में घसीटा गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत में घुसा चीन का सैन्य विमान, चिकन नेक पर 25 मिनट तक मंडराता रहा, मचा हड़कंप

झारखंड स्थापना दिवस: बिरसा मुंडा के संघर्ष को नमन, क्यों मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस?

Gold Rate Today: सोने का दाम आज बढ़ा या घटा? 10 दिन में गोल्ड 8660 रुपये सस्ता हुआ

छठ पूजा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय