भिवंडी महानगरपालिका (pic credit; social media) 
ठाणे

Thane: भिवंडी मनपा में महापौर की कुर्सी ओपन, 90 नगरसेवकों में बढ़ी सियासी हलचल

Bhiwandi Municipal में महापौर पद सर्वसाधारण के लिए आरक्षित होने से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 90 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है और सभी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं।

अपूर्वा नायक

Bhiwandi News In Hindi: शहर के प्रथम नागरिक, महापौर पद सर्वसाधारण के लिए घोषित किया गया है। भिवंडी मनपा में महापौर पद सर्वसाधारण की खातिर आरक्षित होने की घोषणा से ही चुनाव जीते सभी राजनीतिक दलों के पुरुष, महिला नगरसेवकों में महापौर को लेकर हलचल तेज हो चुकी है।

90 नगरसेवकों वाली भिवंडी मनपा में कौन मनपा की सत्ता पर काबिज होगा अटकलें तेज हो चुकी हैं। गौरतलब हो कि 90 नगरसेवकों वाली भिवंडी मनपा में कांग्रेस 30, भाजपा 22, एनसीपी शरद पवार 12, शिवसेना 12, कोणार्क विकास आघाड़ी 4, भिवंडी विकास मंच 3, सपा 6 सहित 1 निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। मनपा चुनाव में सर्वाधिक नगरसेवक (30) होने का गौरव कांग्रेस पार्टी को मिला है।

महापौर के लिए 47 नगरसेवकों की जरूरत

मनपा चुनाव परिणाम को देखें तो 90 नगरसेवकों की भिवंडी मनपा में महापौर बनाने के लिए किसी भी दल को बहुमत के लिए 47 नगरसेवकों की जरूरत होगी। कांग्रेस पार्टी से चुने गए 30 नगरसेवक अन्य दलों से गठबंधन कर आसानी से भिवंडी मनपा पर महापौर बैठा सकते हैं। मनपा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खेवनहार और चाणक्य की भूमिका निभाने वाले सपा विधायक रईस शेख कांग्रेस का महापौर बनाए जाने में जीजान से जुटे हैं।

भाजपा भी महापौर के लिए जोड़-तोड़ में जुटी

भाजपा विधायक महेश चौगुले भी भाजपा 22 और शिवसेना 12 सहित अन्य दलों को जोड़कर महापौर बनाए जाने की कसरत में जुटे हैं। महापौर बनाए जाने में जुटे दोनी राजनीतिक दलों की निगाहें एनसीपी 12 और सपा 6 नगरसेवकों पर टिकी हैं जिसके बगैर कोई भी दल महापौर बनाए जाने में सफल नहीं हो सकता है। सही मायने में देखा जाए तो मनपा महापौर की चाभी एनसीपी, सपा नगरसेवकों के हाथ में है।

विकास या आर्थिक किसको मिलेगी प्राथमिकता

देखना बेहद दिलचस्प होगा कि, मनपा चुनाव जीते हुए 90 नगरसेवक शहर विकास, मूलभूत समस्याओं के समाधान करने वाले महापौर प्रत्याशी की प्राथमिकता देते हैं अथवा आर्थिक फायदे के आधार पर भिवंडी मनपा का महापौर चुनते हैं। आगामी दिनों में भिवंडी मनपा महाधौर चुनाव में किसकी लॉटरी खुलती है शहरवासियों की निगाहें टिकी है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?