Badlapur Chhatrapati Shivaji Maharaj Cup: छत्रपति शिवाजी महाराज कप राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार की देर शाम बदलापुर शहर में ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच हुआ। मुख्य मार्ग से निकली खिलाड़ियों की रैली का शहर वासियों ने जगह जगह स्वागत किया गया। बदलापुर जिमखाना से शुरू हुआ जुलूस साई चौक, गणपति चौक से होते हुए झेंडा चौक पहुंचा और प्रतियोगिता स्थल पर खेल भावना से भरपूर माहौल में समाप्त हुआ। प्रतिभागियों ने महसूस किया कि डेढ़ किलोमीटर लंबे जुलूस से हेंड्रेपाड़ा क्षेत्र खेल भावना से ओतप्रोत हो गया था।
खेल एवं युवा सेवा निदेशालय, महाराष्ट्र वॉलीबॉल एसोसिएशन तथा कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस टूर्नामेंट का आगाज धूमधाम से हुआ। शहर के पश्चिम के हेंड्रेपाड़ा स्थित बदलापुर जिमखाना मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन स्थानीय भाजपा विधायक किसन कथोरे ने मैदान में नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर ठाणे के जिलाधिकारी डॉ श्रीकृष्ण पांचाल, नपा अध्यक्ष रुचिता राजेंद्र घोरपड़े, नपा के मुख्याधिकारी मारुति गायकवाड़, उप विभागीय अधिकारी विजयानंद शर्मा, अंबरनाथ के तहसीलदार अमित पूरी, नपा उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष दामले, राजेंद्र घोरपड़े, आयोजन समिति के प्रमुख किरण भोईर, जिला खेल अधिकारी सुवर्णा बारटक्के, महाराष्ट्र वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव नीलेश जगताप और ठाणे जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण भोईर उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि विधायक किसन कथोरे ने अपने संबोधन में कहा कि ऑलिम्पिक खेलो को प्रोत्साहन देने के लिए छत्रपती शिवाजी महाराज चषक राज्यस्तरीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा ऐतिहासिक होने वाली है। उन्होंने आगे की कहा शहर में इनडोअर स्टेडियम बनाया जाएगा। अमरावती, मुंबई, नागपुर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, लातूर और कोल्हापुर डिवीजनों के प्रतिभागियों की उपस्थिति में कोचों और प्रबंधकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुंबई डिवीजन के खेल एवं युवा सेवा निदेशालय के उप निदेशक नवनाथ फरतडे ने की और इसमें पार्षद किरण भोइर, महाराष्ट्र वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव नीलेश जगताप, जिला खेल अधिकारी सुवर्णा बारटक्के और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढे़: सावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
किरण भोइर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में राज्य की सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल प्रतिभा देखने को मिलेगी। विधायक किसन कथोरे के विशेष प्रयासों से, यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली बार अंबरनाथ तहसील के अधीन आने वाले बदलापुर क्षेत्र में आयोजित की गई है। और इस प्रकार स्थानीय खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं को पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता देखने का अवसर मिल रहा है। 13 से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 8 डिवीजनों के 384 खिलाड़ी भाग लेंगे।
(इनपुटः कमर काज़ी)