(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Badlapur News: स्कूल वैन ड्राइवर पर 4 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप, 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड

Maharashtra News: बदलापुर में एक बार फिर मासूम बच्ची के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। स्कूल वैन ड्राइवर पर यौन उत्पीड़न का आरोप है। आरोपी को अदालत ने 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

अपूर्वा नायक

Badlapur News In Hindi: ठाणे से सटा बदलापुर शहर एक बार फिर एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ बदसलूकी की घटना से सुर्खियों में है। आरोप है कि स्कूल वैन ड्राइवर ने वैन में ही एक 4 साल की छात्रा के साथ सेक्शुअल असॉल्ट किया।

इस मामले में आरोपी ड्राइवर को शुक्रवार (23 जनवरी) की कल्याण डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी पीड़िता के वकील एम पांडे ने दी। हैरानी की बात यह है कि वैन में कोई महिला हेल्पर नहीं थी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोताही बरती जा रही है।

डेढ़ साल पहले बदलापुर में दो मासूम के साथ हुई थी बदसलूकी करीब डेढ़ साल पहले बदलापुर में ही दो स्कूली छात्राओं के साथ बदसलूकी की वारदात हुई थी। उस समय, स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा करते हुए बदलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। उस मामले में स्कूल के सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया गया था।

मंत्री भूसे ने दिया कड़ी सजा दिलाने का भरोसा

स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि स्कूलों के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उसका पालन क्यों नहीं किया गया।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी