Ambarnath civic elections (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

पैनल पद्धति में पहली बार चुनाव, अंबरनाथ के प्रभाग 15 में भाजपा का कब्जा, दोनों सीटों पर जीत

Ambarnath Municipal Ward 15: अंबरनाथ नगरपालिका के प्रभाग 15 में भाजपा नगरसेवकों ने जीत के बाद 25 लाख लीटर पानी टंकी और रेल फ्लाईओवर सहित विकास कार्यों का एजेंडा घोषित किया है।

आंचल लोखंडे

BJP Corporators Ambarnath: अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 15 में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पैनल की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया। इससे पहले चुनाव सिंगल वार्ड प्रणाली से होते थे, लेकिन इस बार पैनल पद्धति से चुनाव संपन्न हुए।

चुनाव में वार्ड ‘अ’ से भाजपा के अभिजीत गुलाबराव करंजुले ने कांग्रेस की परंपरागत सीट पर जीत हासिल की। अभिजीत करंजुले इस प्रभाग से पहली बार चुनाव लड़े और करीब 1400 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। भाजपा के शहर अध्यक्ष रहने और बाद में जिला स्तर की राजनीति में सक्रिय रहने के साथ ही वे जमीनी स्तर की राजनीति से जुड़े रहे हैं, जिसका लाभ उन्हें नगरपालिका चुनाव में मिला।

नगरसेवकों का एजेंडा

उनकी भाभी तेजश्री विश्वजीत करंजुले सीधे जनता के वोटों से नपा अध्यक्ष बनीं, जबकि अभिजीत करंजुले पैनल से विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के विलास जोशी को पराजित किया। वर्ष 1995 से यह सीट कांग्रेस के पास थी। इस वार्ड से अब तक कांग्रेस के अधिवक्ता यशवंत जोशी तीन बार, बिस्मिल्लाह शेख एक बार तथा विलास जोशी एक बार चुनाव जीत चुके हैं। पैनल पद्धति लागू होने के बाद मोरिवली और नेताजी मार्केट क्षेत्र को भी इसमें जोड़ा गया।

अंबरनाथ नगरपालिका-पैनल क्रमांक 15

इसी पैनल की ‘ब’ सीट से भाजपा की वैशाली जगदीश थेटे ने जीत दर्ज की। थेटे दूसरी बार नगरसेविका बनी हैं। उन्होंने कांग्रेस की सुरेखा मगर को पराजित किया। इस पैनल के अंतर्गत संजय नगर, न्यू कॉलोनी, उल्हास चाल, नेताजी मार्केट, विमको नाका, बंजारा बस्ती, मोरिवली गांव तथा फॉरेस्ट नाका क्षेत्र शामिल हैं।

अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या भी उल्लेखनीय

शहर के पश्चिम विभाग के अधीन यह पैनल भौगोलिक दृष्टि से काफी बड़ा है। इसमें केटी, मोरिवली और चिखलोली जैसे तीन प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र आते हैं। महावितरण का डिवीजन कार्यालय भी इसी पैनल में स्थित है। यहां चाली क्षेत्र और वन प्लस वन आवास हैं, जबकि मोरिवली एक पुराना गांव है। शहर का मुख्य मार्ग केबी रोड भी यहीं से गुजरता है। इस प्रभाग में मराठी, हिंदी और दक्षिण भारतीय सहित विभिन्न समुदायों के मतदाता निवास करते हैं, जिनमें अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या भी उल्लेखनीय है।

वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाना भी उनकी प्राथमिकता

नवनिर्वाचित दोनों नगरसेवकों ने प्रभाग के विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अभिजीत करंजुले ने कहा कि पानी की किल्लत के स्थायी समाधान के लिए 25 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण और शहर के दो भागों को जोड़ने के लिए रेल उड़ान पुल (रेलवे फ्लाईओवर) बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें दोबारा अवसर दिया है और वे नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेजश्री करंजुले के साथ मिलकर वार्ड के विकास तथा महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास करेंगे। प्रभाग में महिला बचत समूह भवन के निर्माण की पहल की जा रही है। इस भवन के बनने से महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे। साथ ही वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

(इनपुटः कमर काजी)

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल