अंबरनाथ नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane: अंबरनाथ नपा चुनाव में पहली बार पैनल पद्धति, 267 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद

Maharashtra Local Body Election: अंबरनाथ नपा चुनाव 10.5 वर्षों बाद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 54.55% मतदान दर्ज, कुछ केंद्रों पर ईवीएम गड़बड़ी व नोकझोंक की घटनाएं सामने आईं।

अपूर्वा नायक

Ambernath News In Hindi: अंबरनाथ नपा के आम चुनाव साढ़े 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को हुए छिटपुट नोंकझोंक, धक्का मुक्की, कुछ केंद्रों पर ईवीएम मशीन का बंद होना, मतदान की पूर्व संध्या पर एक मतदान केंद्र में मशीन में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आना जैसे मुद्दों के साथ शहर में 54।55 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान केंद्रों सहित शहर में विविध वार्डो में पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया था, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मतदान समाप्त होते ही नपा अध्यक्ष पद के 8 तथा नगरसेवक पद के 259 उम्मीदवारों समेत कुल 267 उम्मीदवारों भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है।

वोटों की गिनती आज (रविवार) की सुबह शहर के पश्चिम स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के हॉल में होगी। शहर के मतदाताओं ने पैनल पद्धति से पहली बार मतदान करने का अनुभव लिया। नपा अध्यक्ष पद उम्मीदवार का चयन भी सीधे मतदाताओं के माध्यम से हो रहा है।

मतदान के दिन मतदाताओं ने तीन बोट डाले इसमें दो वोट पैनल के नगरसेवक पद के उम्मीदवारों तथा एक बटन नपा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए दबाया गया। नपा अध्यक्ष पद इस बार सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित था। विविध राजनीतिक दलों से कुला महिलाओं ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा अंबरनाथ नपा में कुल 29 प्रभाग है, सीटों की संख्या 59 है। एक नपा अध्यक्ष तथा नपा मे 59 नगरसेवक होंगे। होगी।

मतदान केंद्रों पर रहा पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त

नपा क्षेत्र में कुल मतदाता 2,54,478 पुरुष 1,35,164, महिला 1,19,292 तथा अन्य 22 थे। इतने मतदाताओं के लिए कुल 276 पोलिंग सेंटर बनाए गए थे। 36 जोनल ऑफिसर्स सहित 1621 कर्मचारियों ने चुनाव कराने में अथक परिश्रम किया।

डीएसीपी सचिन गोरे के नेतृत्व में शहर सहित सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था। रविवार को होने वाली वोटों की गिनती के लिए कुल 29 टेबल पर 29 वार्डों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10.00 बजे शुरू होगी। शुक्रवार की शाम अंबरनाथ पश्चिम स्थित साउथ इंडियन कॉलेज मतदान केंद्र में 2 ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप शिवसेना के नगरसेवक पद के उम्मीदवार शैलेष भोईर ने लगाया।

कांग्रेस तथा शिंदे के समर्थकों हुई नोंकझोंक

  • उक्त आरोप की गंभीरता को देखते हुए सहायिका चुनाव निर्णय अधिकारी उमाकांत गायकवाड़ ने खुद भी केंद्र का दौरा अपनी टीम के साथ किया। शिवसेना के जिला गोपाल लांडगे, विधायक डॉ। बालाजी किणीकर ने भी विवादित केंद्र का दौरा किया तथा स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं है।
  • वडवली तथा शिवनगर स्थित एमएमएम स्कूल में मशीनों के बंद होने से कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। कोहोज गांव पेनल नंबर 2 में कांग्रेस तथा शिंदे शिवसेना के समर्थकों के बीच जोरदार नोकझोंक होने का समाचार है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची