ठाणे में रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

हॉस्पिटल रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई की मांग

Thane News: ठाणे में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट के साथ की गई मारपीट के आरोपी के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल पीड़िता का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्रिया जैस

Thane News: ठाणे के एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति ने महिला रिसेप्शनिस्ट पर कथित तौर पर तब हमला कर दिया जब उसने उसे बिना पूर्व नियुक्ति के डॉक्टर के चैंबर में प्रवेश करने से रोका। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना सोमवार शाम ठाणे जिले के कल्याण स्थित एक अस्पताल में हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में आरोपी को रिसेप्शनिस्ट को लात मारते और उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए देखा जा सकता है। रिसेप्शनिस्ट को अन्य मरीजों के साथ आए लोगों ने ने बचा लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है जबकि रिसेप्शनिस्ट महाराष्ट्र की रहने वाली है।

लाइन तोड़कर घुसने की कोशिश

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी गोकुल झा एक महिला और एक बच्चे के साथ अस्पताल पहुंचा था और जब उसने लाइन तोड़कर डॉक्टर से मिलने की कोशिश की, तो रिसेप्शनिस्ट ने उसे रोक दिया क्योंकि डॉक्टर उस समय अन्य मरीजों की जांच कर रहे थे। बताया गया कि रिसेप्शनिस्ट द्वारा रोके जाने पर आरोपी गुस्सा हो गया और हाथापाई की। पुलिस के अनुसार, रिसेप्शनिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका डोंबिवली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मारपीट, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हमले की निंदा की। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार देर रात पुलिस उपायुक्त झेंडे से मुलाकात की और तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया। शिवसेना की जिला इकाई के अध्यक्ष दीपेश म्हात्रे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय नेता राजू पाटिल ने भी मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

झेंडे ने कहा, "नागरिकों और पुलिस की सतर्कता के कारण मुख्य आरोपी गोकुल झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें विट्ठलवाड़ी और कोलसेवाड़ी पुलिस थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। हाल ही में, वह एक गंभीर आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था।"

आरोपी समेत 3 को हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार, झा के भाई और घटनास्थल पर मौजूद दो महिलाओं सहित तीन अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। झेंडे ने कहा कि जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख