प्रतीकात्मक तस्वीर  
ठाणे

बहराइच में मां-बेटी की हत्या कर फरार आरोपी मुंब्रा से गिरफ्तार

Virendra Mishra

ठाणे. यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) में तीन बेटियों (Daughters) और उसकी मां की निर्मम हत्या (Brutally Murdered) करने वाले हत्यारे को यूपी पुलिस (Police) ने ठाणे (Thane) के मुंब्रा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा था, फिर भी मृतका के साथ अवैध संबंध बना रखा था। दूसरी ओर  आरोपी  महिला पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसे में महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों को उसने रास्ते से हटाने की साजिश रच यूपी ले जाकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 11 सितंबर को एक 35 वर्षीय महिला की उसके तीन बच्चों के साथ निर्मम हत्या कर दी गई थी। एक साथ चार शव मिलने के बाद जिले में तहलका मच गया था। हालांकि पुलिस शवों का शिनाख्त नहीं कर सकी था। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पुलिस पर लगातार दवाब बढ़ रहा था। आखिरकार पुलिस ने जांच की रफ्तार को तेज कर दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। दूसरी तरफ जांच में जो सच्चाई सामने आई उससे पुलिस के होश उड़ गए। कारण बहराइच में हुए इस हत्याकांड का सीधे कनेक्शन ठाणे से है।

कौन है मृतका

पुलिस जांच के अनुसार मृतक महिला का नाम मैरी कत्रायन था। यह महिला मुंब्रा की एक दुकान में काम करती थी। उसके साथ ननकु उर्फ मुबारक अली भी वहां काम करता था। दरअसल ननकु की शादी हो चुकी थी। फिर भी उसका मैरी के साथ अफेयर था। करीब एक साल पहले मैरी का अपने पति से अनबन हो गई थी और वह पति से अलग होकर रहने लगी। इसके बाद मैरी और ननकु के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया था। इसी बीच मैरी ने अपना घर बेच ननकु को पैसे दिए थे। वह बार-बार ननकु पर शादी करने का दवाब बना रही थी। हालांकि ननकू पहले से शादीशुदा था। इसलिए वह मैरी द्वारा शादी के लिए बनाए जा रहे दबाव को नजरअंदाज कर रहा था। दूसरी ओर मैरी शादी के लिए जिद पर अड़ी थी। इसके बाद दवाब में आकर ननकु ने मैरी की हमेशा के लिए देखभाल करने का फैसला किया।

बेरहमी से की चारों की हत्या

इस बीच शादी के दबाव से तंग आकर ननकु ने मैरी को हमेशा के लिए रास्ते से  हटाने के लिए साजिश रची। वह झांसे में लेकर मैरी और उसके तीन बच्चों को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गया। वहां उसने अपने अन्य साथियों की मदद से मैरी और उसकी तीन बेटियों की हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अगले दिन वह लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना हो गया।  

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी  

उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जैसे-जैसे जांच की गति बढ़ रही थी, वैसे-वैसे पुलिस हत्यारे के निकट पहुंच रही थी। आखिरकार मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ठाणे पहुंच गई। यहां उन्हें मैरी के बारे में पता चला। इसके बाद वह ठाणे के मुंब्रा इलाके में गए। वहां उन्होंने पूछताछ कर आरोपी ननकु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक