ठाणे में स्कूली बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ (सौजन्य : प्रतीकात्मक तस्वीर ) 
ठाणे

स्कूल में बच्ची से हुई छेड़छाड़, मामले को गंभीरता से न लेना प्रिंसिपल को पड़ा महंगा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आयी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह मुंब्रा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की है।

आंचल लोखंडे

ठाणे : देशभर में आएं दिन महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के आंकड़ों ने सरकार के 'महिला सुरक्षा' के दावों की पोल-खोल दी है। छोटी बच्चियों की सुरक्षा के मुद्दे ने भी गंभीर रूप ले लिया है। अब तो बच्चियां स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं है। इसी बीच महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए है। ठाणे के एक स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आयी, लेकिन इसको प्रिंसिपल ने गंभीरता से नहीं लिया है। जिसके बाद बच्ची से छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को ना देने पर स्कूल की महिला प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आयी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह मुंब्रा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की है। मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 5वीं की छात्रा जब अपनी कक्षा में अकेली थी, तभी ‘शॉर्ट्स' और नीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति वहां आया था, जिसके बाद उसने बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक हरकतें कीं। डरी हुई लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

बच्ची को आया था छोड़ने- आरोपी

अधिकारी ने बताया कि शोरगुल सुनकर प्रिंसिपल वहां आयी और उनके पूछने पर पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, प्रिंसिपल को बाद में आरोपी से बात करते हुए देखा गया, जिसने उन्हें कथित तौर पर बताया कि वह लड़की को स्कूल छोड़ने आया था। लड़की ने घटना के बारे में अपने अभिभावकों को बताया और उन्होंने उस व्यक्ति तथा स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

आरोपी की तलाश जारी

अधिकारी ने बताया कि प्रिंसिपल की भी जांच की जा रही है। प्रिंसिपल को आरोपी से बातचीत करते देखा गया था इसलिए माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद आरोपी का पता लगाना आसान हो सकता है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथी ही उसकी तलाश की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल