अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
सोलापुर

अजित पवार की NCP के कई नेता नाराज! डिप्टी सीएम को ऑपरेशन लोटस का डर, मंत्री भरणे को भेजा सोलापुर

Maharashtra Politics: सोलापुर में एनसीपी (अजित गुट) को बड़ा झटका लग सकता है। तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अजित पवार ने डैमेज कंट्रोल के लिए मंत्री दत्तात्रेय भरणे को सोलापुर भेजा।

आकाश मसने

Ajit Pawar Sent Dattatreya Bharane To Solapur Gor Damage Control: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की घोषणा से पहले महायुति में शामिल दल भी एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने में लगे हैं। सोलापुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसके बाद अजित ने अपने खास मंत्री दत्तात्रेय भरणे को डैमेज कंट्रोल के लिए सोलापुर भेजने का फैसला किया है।

मंत्री दत्तात्रेय भरणे सोलापुर जिले के प्रमुख नेताओं के दलबदल को रोकने की कोशिश करने के अलावा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की समीक्षा करेंगे, और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

3 पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा

एनसीपी का गढ़ माने जाने वाले सोलापुर जिले 4 पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वर्षा बंगले में मुलाकात की थी। तब से ही इनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई है। जिन तीन पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है, उनमें राजन पाटिल, यशवंत माने और बबनदादा शिंदे का नाम सुर्खियों में है।

बीजेपी के पालकमंत्री जयकुमार गोरे ने कहा था कि यहां ऑपरेशन लोटस चल रहा है और सोलापुर में दिवाली के ज्यादा पटाखे फोड़े जाएंगे। ऐसी रिपोर्ट है कि पाटिल, शिंदे और माने ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास 'वर्षा' में मुलाकात की है।

पाटिल का जिलाध्यक्ष से विवाद

ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि मोहोल विधानसभा क्षेत्र से अजित पवार की पार्टी के पूर्व विधायक राजन पाटिल पाला बदलने की तैयारी में हैं। सोलापुर जिले में एनसीपी में चल रही रस्साकशी तथा जिलाध्यक्ष उमेश पाटिल से अपने मतभेदों की वजह से पूर्व विधायक पाटिल नाराज चल रहे हैं।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: भारत मंडपम में PM मोदी और पुतिन की मीटिंग शुरू, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील