प्लेन हादसा (सोर्स: सोशल मीडिया)
सोलापुर

सोलापुर एयरपोर्ट पर रनवे से नीचे उतरा ट्रेनर प्लेन, टेकऑफ करते समय हुआ हादसा

Solapur Airport Plane Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान ट्रेनर विमान रनवे से नीचे फिसल गया। विमान में सवार महिला ट्रेनी पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • सोलापुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ करते समय एक ट्रेनर प्लेन नीचे उतरा।

  • ट्रेनर प्लेन में सवार महिला ट्रेनी पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

  • इस दुर्घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने की जांच जारी है।

Solapur Airport Trainer Plane Incident: महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोलापुर एयरपाेर्ट पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एक ट्रेनर प्लेन टेकऑफ करते समय अचानक रनवे से नीचे फिसल गया। टेकऑफ लेने के प्रयास में विमान अनियंत्रित होकर रनवे से नीचे चला गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अचानक हड़कंप मच गया।

हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि विमान में सवार महिला ट्रेनी पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

कैसे हुआ यह हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोलापुर एयरपोर्ट पर यह विमान पायलट को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ट्रेनर प्लेन था। जैसे ही महिला ट्रेनी पायलट ने विमान का टेकऑफ लेने का प्रयास किया, प्लेन अचानक रनवे से नीचे आगया। उडान के दौरान प्लेन के रनवे से नीचे चले जाने के कारण यह दुर्घटना घटी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी जीवितहानी नहीं हुई और एक बहुत बड़ा अनर्थ टल गया।

महिला ट्रेनी पायलट पूरी तरह सुरक्षित

सामान्यतः विमान हादसों की घटनाओं में गंभीर नुकसान का खतरा बना रहता है, लेकिन इस दुर्घटना में प्लेन की महिला पायलट को किसी भी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है। वह दुर्घटना के बाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्लेन केवल पायलट ट्रेनिंग के लिए प्रयोग में लाया जा रहा था, इसलिए प्लेन में कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था।

हादसे का कारण और आधिकारिक स्थिति

उडान की तैयारी के समय प्लेन आखिर रनवे से नीचे कैसे फिसला, इसका मुख्य कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, सोलापुर एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इस दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी या बयान प्रदान नहीं किया गया है। फिलहाल इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार

केजरीवाल को मिली धमकी का मामला: बिश्नोई गैंग से नहीं, रोहतक से की गयी थी कॉल

Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: अमेरिका-दुबई से आएंगे बाराती, बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बना नया आशियाना