सोलापुर एयरपोर्ट पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइज़ेशन स्थापित करने की संभावना, AAI ने मांगे प्रस्ताव

Solapur Aviation News: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोलापुर सहित सात एयरपोर्ट्स पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइज़ेशन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं।
सोलापुर एयरपोर्ट विकास, Solapur airport flying training institute
AAI flying training organisation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Solapur Airport Flying Training Institut: सोलापुर एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने देश में कुशल पायलटों की संख्या बढ़ाने और एविएशन सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विज़न के तहत AAI ने देश के कुछ प्रमुख एयरपोर्ट्स पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइज़ेशन (FTO) स्थापित करने के लिए कंपनियों से ई-टेंडर के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

इस योजना के तहत चुने गए सात एयरपोर्ट्स में सोलापुर एयरपोर्ट भी शामिल है। अन्य चयनित एयरपोर्ट्स में केशोद, कडप्पा, हुबली, तूतीकोरिन, किशनगढ़ और धोलेरा शामिल हैं। इन एयरपोर्ट्स पर फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित होने से देश में प्रशिक्षित पायलटों की संख्या बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। सोलापुर विकास मंच ने कहा कि इस सूची में सोलापुर एयरपोर्ट का चयन होना शहर के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है।

युवाओं का पायलट बनने का सपना साकार हो सकेगा

फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू होने के बाद सोलापुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पायलट बनने के लिए बड़े शहरों या विदेश जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध होने से कई युवाओं का पायलट बनने का सपना साकार हो सकेगा। इच्छुक कंपनियां वेबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

एविएशन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार

इस निर्णय से सोलापुर एयरपोर्ट के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। सोलापुर विकास मंच ने बताया कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद से ही संगठन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि शहर में एविएशन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com