पुणे में छठ पूजा पर मनपा का बड़ा कदम, हर साल मिलेगा अलग बजट; नगरसेवक सुहास टिंगरे का प्रस्ताव मंजूर

Pune News Chhath Puja: पुणे मनपा छठ पूजा के लिए स्थायी वार्षिक नीति तैयार करेगी। सुहास टिंगरे का प्रस्ताव मंजूर, घाट, कृत्रिम तालाब, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए बजट में अलग प्रावधान की मांग।
pune municipal corporation chhath puja permanent policy annual budget
सुहास टिंगरे और पुणे मनपा(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे महानगरपालिका ने छठ पूजा के आयोजन के लिए स्थायी नीति बनाई है।

  • स्थायी समिति ने उत्सव के लिए हर साल अलग बजट देने का प्रस्ताव मंजूर किया है।

  • शहर में घाट, कृत्रिम तालाब, सुरक्षा और अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

PMC Suhas Tingre On Chhath Puja: शहर में बड़े पैमाने पर मनाए जाने वाले छठ पूजा महापर्व के आयोजन के लिए पुणे मनपा अब स्वतंत्र वार्षिक नीति तैयार करेगी। इसके साथ ही उत्सव के आयोजन के लिए मनपा के वार्षिक बजट में अलग से आर्थिक प्रावधान करने की मांग भी की गई है। नगरसेवक और स्थायी समिति सदस्य सुहास विजय टिंगरे की ओर से इस संबंध में पेश प्रस्ताव को स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी दे दी गई।

मुंबई और ठाणे महानगरपालिकाओं की तर्ज पर पुणे में भी छठ पूजा के लिए स्थायी और नियमित व्यवस्था विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका उद्देश्य हर साल उत्सव के दौरान होने वाली अंतिम समय की भागदौड़ से बचना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना है।

छठ पूजा उत्तर भारतीय नागरिकों का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे एकत्र होकर पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, रोशनी, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करना जरूरी है।

कृत्रिम तालाब और अस्थायी घाट बनाए जाएंगे

प्रस्ताव में शहर के संभावित छठ पूजा स्थलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान निर्धारित करने की मांग की गई है। जरूरत के अनुसार कृत्रिम तालाब और अस्थायी घाट बनाए जाएंगे। घाटों पर नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और निर्माल्य संकलन की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वस्त्र बदलने के कक्ष भी बनाए जाएंगे।

इसके अलावा विद्युत रोशनी, जनरेटर, दिशादर्शक बोर्ड और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

pune municipal corporation chhath puja permanent policy annual budget
पुणे का नाम बदलकर फुलेनगर करने की मांग, CM फडणवीस को सौंपा ज्ञापन; 2027 से पहले फैसले की अपील

सुरक्षा और यातायात का भी होगा नियोजन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, अग्निशमन दल, पुलिस बंदोबस्त, जीवनरक्षक और चिकित्सा दल तैनात करने की मांग की गई है। यातायात व्यवस्था के साथ जरूरत के अनुसार अलग पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

छठ पूजा मंडलों को विभिन्न विभागों की अनुमति एक ही खिड़की से देने, संबंधित विभागों के बीच समन्वय के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने तथा सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों को नियोजन में शामिल करने का भी प्रस्ताव है। उत्सव से कम से कम एक महीने पहले तैयारियां शुरू करने और इसके लिए मनपा के वार्षिक बजट में स्वतंत्र आर्थिक प्रावधान करने की मांग की गई है।

pune municipal corporation chhath puja permanent policy annual budget
पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक तांडव: मामूली विवाद में युवक पर हमला, 3 उंगलियां कटीं, लगे 700 टांके

ऐन वक्त की भागदौड़ से मिलेगी राहत

सुहास टिंगरे ने कहा कि पुणे सभी धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करने वाला शहर है। प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से करने की सुविधा उपलब्ध कराना मनपा की जिम्मेदारी है। छठ पूजा के लिए हर साल अंतिम समय में होने वाली भागदौड़ रोकने के उद्देश्य से स्थायी नीति और पर्याप्त आर्थिक प्रावधान का प्रस्ताव रखा गया था। स्थायी समिति से मंजूरी मिलने के बाद भविष्य में इस पर्व का आयोजन अधिक नियोजनबद्ध तरीके से करने में मदद मिलेगी।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट