शिंदे सेना ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

शिंदे सेना ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, अंत तक किया भाजपा के निर्णय का इंतजार

Kripal Tumane: शिंदे सेना ने नागपुर जिले की सभी नगर परिषद व नगर पंचायत सीटों पर उम्मीदवार उतारे। भाजपा के निर्णय का इंतजार बेकार गया। सभी दल अब स्वतंत्र रूप से मैदान में है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Municipal Elections: नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए महायुति तथा महाविकास आघाड़ी के घटक दलों के बीच जिले में किसी भी तरह का गठबंधन नहीं हो पाया। सरकार में शामिल भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को कोई महत्व नहीं दिया। वहीं कांग्रेस ने भी स्थानीय नेताओं को सभी अधिकार देकर पल्ला झाड़ लिया।

इसी कारण, निकाय चुनाव के पहले चरण में होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव में सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार स्वतंत्र रूप से उतार रही हैं। महायुति के घटक दलों में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सभी 27 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अपने नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया है। सभी उम्मीदवारों को ए-बी फॉर्म भी दे दिए गए हैं। यह जानकारी विधायक और चुनाव प्रभारी कृपाल तुमाने ने दी।

उम्मीदवारों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए

उन्होंने बताया कि भाजपा के साथ कई दौर की चर्चा की गई और प्रयास था कि चुनाव साथ मिलकर लड़ा जाए, लेकिन भाजपा की ओर से कोई निर्णय नहीं आया। इसलिए पार्टी ने सभी सीटों पर अध्यक्षों के साथ सदस्यों को भी स्वतंत्र रूप से मैदान में उतारने का फैसला किया है। हालांकि, उम्मीदवारों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। सभी उम्मीदवार 17 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

अब दोस्त-अब आमने-सामने

लोकसभा और विधानसभा चुनावों में गठबंधन कर साथ लड़ने वाली महायुति और महाविकास आघाड़ी के घटक दल अब नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ उतर रहे हैं। दो चुनावों में सहयोगी रहे ये दल इस बार सीधे मुकाबले में दिखेंगे।

हालांकि, सभी दलों के शीर्ष नेता इसे “मैत्रीपूर्ण लड़ाई” बता रहे हैं। तुमाने ने भी कहा कि सभी सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन यह एक मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। यानी चुनाव परिणाम के बाद नगर परिषद और नगर पंचायतों में सत्ता स्थापित करने के लिए फिर से मित्र दलों का साथ लिया जा सकता है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए