सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज (सोर्स: AI)
महाराष्ट्र

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Seva First Innovation Challenge में महाराष्ट्र राज्य से 65 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं। सामाजिक समस्याओं के नए समाधान पेश करने के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते है।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • 65 हजार से अधिक पंजीकरण: महाराष्ट्र क्षेत्र में प्रतियोगिता को अच्छा प्रतिसाद।

  • 48,680 टीमें: अब तक हजारों टीमों ने भाग लिया।

  • अंतिम तारीख: 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

Maharashtra Registration In Seva First Innovation Challenge: सामाजिक समस्याओं के नए और व्यावहारिक समाधान खोजने के उद्देश्य से आयोजित 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज' प्रतियोगिता को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। महाराष्ट्र क्षेत्र से अब तक 65 हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इच्छुक प्रतिभागी 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

48 हजार से अधिक टीमों की भागीदारी

केंद्रीय कौशल विकास विभाग की इस बहुराज्यीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र राज्य, गोवा, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव शामिल हैं। अब तक 48,680 टीमों ने भाग लिया है। इनमें 3,787 महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के 2,044 प्रतिभागियों के पंजीकरण दर्ज हुए हैं। सामान्य वर्ग से 12,604 पंजीकरण हुए हैं, जबकि 7,952 नए विचार प्रस्तुत किए गए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर पर्यावरण तक समाधान

प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सुरक्षा, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, अवैध विदेशी वित्तपोषण, शहरी पलायन और श्रमिकों को भीषण गर्मी से बचाने जैसे विषय शामिल हैं। कृषि, जल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और परिवहन संबंधी समस्याओं के समाधान भी आमंत्रित किए गए हैं।

विद्यार्थियों और संस्थाओं से भागीदारी की अपील

कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, युवा उद्यमियों, कंपनियों और सामाजिक संस्थाओं से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नए और व्यावहारिक विचार सामने लाए जा सकते हैं।

उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देने और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। मंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों, विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों से भी इस पहल को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की, ताकि उपयोगी नवाचारों को आगे बढ़ाया जा सके और समाज को उनका लाभ मिल सके।

कहां करें आवेदन?

इच्छुक प्रतिभागी sevainnovationchallenge.in पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?