मुंबई में रामलीला मंडलों की समस्याओं पर एक्शन, मंगल प्रभात लोढ़ा की बैठक के बाद BMC ने दिया भरोसा

Minister Mangal Prabhat Lodha की पहल पर मुंबई में रामलीला आयोजकों की समस्याओं को लेकर BMC आयुक्त अश्विनी भिड़े के साथ बैठक हुई। आयुक्त ने सफाई, पेयजल, शौचालय और फॉगिंग की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
Mumbai Ramleela Facilities BMC Assures Water Toilets And Cleanliness
मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मनपान आयुक्त अश्विनी भिड़े व अन्य(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने रामलीला आयोजकों की समस्याओं को लेकर BMC आयुक्त से बैठक की।

  • रामलीला स्थलों पर सफाई, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था का आश्वासन मिला।

  • मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं पर कदम उठाए जाएंगे।

BMC Assures Facilities In Mumbai Ramleela: मुंबई शहर और उपनगरों के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पहल की है।

रामलीला आयोजकों को होने वाली असुविधाओं और कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े के साथ बैठक हुई। इस बैठक में आयोजकों की समस्याओं को सुनने के बाद आयुक्त ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

नवरात्रि से दशहरे तक मुंबई के विभिन्न मैदानों में रामलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं। ऐसे में कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उचित व्यवस्था आवश्यक है।इसी विषय को लेकर मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में रामलीला आयोजकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

रामलीला के आयोजन के दौरान होने वाली समस्याएं

बैठक में साहित्य कला मंच के महामंत्री विनय मिश्रा ने रामलीला के आयोजन के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। इससे पहले भी मंत्री लोढ़ा ने रामलीला आयोजकों की समस्याओं को लेकर बैठक की थी और कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

बैठक में भी आयोजकों ने अपनी अपेक्षाएं रखीं और कार्यक्रम स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

रामलीला आयोजकों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुंबई मनपा आयुक्त ने रामलीला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालयों की व्यवस्था और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Mumbai Ramleela Facilities BMC Assures Water Toilets And Cleanliness
मुंबई में त्योहारों के दौरान प्रदूषण पर चिंता, ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग

मिला सकारात्मक प्रतिसाद

कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होते हैं।

इसलिए आयोजकों को आवश्यक सहयोग और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है। नागरिकों की भावनाओं को समझते हुए बीएमसी आयुक्त भिड़े ने सहयोग का आश्वासन दिया है। मुझे विश्वास है कि इससे रामलीला मंडलों को राहत मिलेगी।

Mumbai Ramleela Facilities BMC Assures Water Toilets And Cleanliness
ठाणे के उल्हासनगर मनपा में 7 स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्ति पर रोक जारी, SC ने दिया हाई कोर्ट जाने का निर्देश
Navbharat Live
navbharatlive.com