मासूम को खाना खिला रही थी मां...तभी चीख उठी बच्ची, अनदेखा करते ही हो गया अनर्थ 
सातारा

मासूम को खाना खिला रही थी मां...तभी चीख उठी बच्ची, अनदेखा करते ही हो गया अनर्थ

Satara News: बच्ची को उसकी मां गोद में लेकर खाना खिला रही थी। तभी बच्ची चीखी, लेकिन मां ने चूहा समझकर उसे अनदेखा कर दिया था।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सतारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चार साल की बच्ची का सांप के काटने से निधन हो गया। यह घटना सतारा जिले के जावली तालुका में घटी। दरअसल, बच्ची अपनी मां की गोद में थी, जो उसे खाना खिला रही थी। तभी बच्ची ने चीख़ मारी, लेकिन मां ने उसे चूहे की आवाज समझकर नजरअंदाज कर दिया। कुछ समय बाद घबराए परिवार वालों ने बिल से सांप को निकलते देखा और बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।

आखिर हुआ क्या?

यह घटना बीते गुरुवार को सतारा जिले के जावली तालुका के केलघर गांव में हुई। सांप के काटने से जान गंवाने वाली चार साल की बच्ची का नाम श्रीषा मिलिंद घाडगे है। श्रीषा की मां उसे गोद में लेकर खाना खिला रही थी। उसी समय एक सांप ने श्रीषा के पैर में काट लिया। काटने के बाद श्रीषा जोर से चिल्लाई, लेकिन उसकी मां ने उसे चूहे की आवाज समझकर नजरअंदाज किया। हालांकि, कुछ देर बाद मां ने बिल से सांप को बाहर निकलते देखा। इससे परिवार वाले घबरा गए। उन्होंने तुरंत श्रीषा को सतारा जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में एंबुलेंस की कमी

घाडगे परिवार ने पहले श्रीषा को केलघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन वहां सही इलाज उपलब्ध नहीं था। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नहीं थी, इसलिए श्रीषा को एक निजी वाहन से सतारा ज़िला सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के कारण श्रीषा की मौत का आरोप लगाते हुए लोगों ने केलघर में धरना दिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश का खतरा ज्यादा

सतारा जिले के पश्चिमी हिस्से में स्थित जावली तालुका को भारी बारिश वाला क्षेत्र माना जाता है। बारिश के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश का खतरा बढ़ जाता है। सर्पदंश से श्रीषा घाडगे की मौत की खबर केलघर इलाके में फैल गई है। पूरा तालुका शोक में डूबा हुआ है।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील