संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

विकास के अपच के कारण शिंदे पड़ गए बीमार... फिर भड़के संजय राउत, बोले- सीएम खुद जाकर देखें मिसिंग लिंक का हाल

Sanjay Raut Slams BJP: मानसून के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर की बदहाली पर भड़के संजय राउत। सरकार पर 35% एडवांस कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा- सीएम और शिंदे खुद जाकर मिसिंग लिंक का हाल देखें।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Raut Attacks Eknath Shinde: शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला और मानसून के दौरान मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत पर सवाल उठाए। संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को रेनकोट पहनकर शहर का दौरा करना चाहिए और भारत की आर्थिक राजधानी की असल हालत देखनी चाहिए।

संजय राउत आगे बोले फडणवीस सरकार विकास का ढिंढोरा पीटती हैं लेकिन अगर राज्य के लोग विकास की आड़ में दलाली और कमीशन का चरम स्तर देखना चाहते हैं, तो उन्हें मिसिंग लिंक का दौरा करना चाहिए।

खुद जाकर देखें मिसिंग लिंक की स्थिति

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री का दावा है कि मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर सिर्फ दो गड्ढे बने हैं। उन्हें आज जाकर देखना चाहिए कि मिसिंग लिंक में सिर्फ गड्ढे ही नहीं हुए हैं, बल्कि वह ढह गया है। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का नतीजा है। उन्हें लगता है कि कोई उन्हें छू नहीं सकता क्योंकि उनके पास भारी बहुमत है। उन्होंने ठेकेदारों से पहले ही 30-35 प्रतिशत एडवांस कमीशन अपनी जेब में डाल लिया है।

विकास के अपच के कारण शिंदे पड़ गए बीमार

राउत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीमार पड़ गए थे और उन्हें विकास के अपच के कारण जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और शिंदे गुट ने महाराष्ट्र में 'दुर्योधन-शैली' का शासन स्थापित कर दिया है।

राउत ने आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास बताता है कि मुगलों ने हिंदू मंदिरों को लूटा था। भाजपा ने मंदिरों के रक्षक होने का दावा करके वोट लिए लेकिन आज राम मंदिर, केदारनाथ और बद्रीनाथ को लूटने वाले लोग भाजपा के ही हैं।

याद दिलाया ठाकरे- एमएनएस का शासन काल

बीएमसी में ठाकरे-एमएनएस गठबंधन के 25 साल के शासन के बारे में भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए संजय राउत ने भाजपा पर ही पलटवार किया। संजय राउत ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से बीएमसी सीधे भाजपा के नियंत्रण में है। इन वर्षों में आपने क्या किया है। मीठी नदी की सफाई एक बड़ा घोटाला है जो चल रहा है और इसके लाभार्थी वे ठेकेदार हैं जो भाजपा को फंड देते हैं, जिसमें कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपे गए बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 साल की बात छोड़िए, अपने पिछले साढ़े चार साल के बारे में बताइए। वे कांग्रेस के 70 साल के शासन की शिकायत करते हैं लेकिन आप खुद 12 साल से सत्ता में हैं। 12 साल का समय बहुत लंबा होता है। नतीजे दिखाने के लिए तो चार दिन भी काफी होते हैं। इन साढ़े चार सालों में आपने क्या किया है। आपने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को पूरी तरह से लूटा है और उसे ठेकेदार राज के हवाले कर दिया है। संजय राउत ने अपनी बात खत्म करते हुए गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में करोड़ों के घोटाले का आरोप भी लगाया।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?