रियल एस्टेट क्षेत्र में महाराष्ट्र टॉप पर 
महाराष्ट्र

अन्य राज्यों के मुकाबले रियल एस्टेट एजेंट में महाराष्ट्र टॉप पर, 50 हजार का आंकड़ा पार

रियल एस्टेट क्षेत्र में महाराष्ट्र अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे आगे है। फिलहाल अभी मौजूद आंकड़ा 50 हजार पार कर गया है।

सोनाली चावरे

मुंबई: हाल ही में महारेरा के साथ पंजीकृत हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की संख्या 50 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसी के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एजेंटों की संख्या भी महाराष्ट्र में 50,000 के आंकड़े को पार कर गई है. इसमें न केवल राज्य के एजेंट शामिल हैं, बल्कि देश के अधिकांश प्रमुख शहरों, विशेषकर महाराष्ट्र  के मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे के एजेंट भी शामिल हैं। इस लिस्ट में दिल्ली, गुड़गांव, प्रयागराज, हैदराबाद, बैंगलोर, कांचीपुरम, नैनीताल, गोवा, अहमदाबाद, पटना, जम्मू, इंदौर जैसे लगभग 125 से 150 महत्वपूर्ण शहर शामिल हैं।

18,693 का रजिस्ट्रेशन रद्द 

बता दें कि महाराष्ट्र में आवास परियोजनाओं की तरह, पंजीकृत एजेंटों की संख्या भी देश में सबसे अधिक है। वर्तमान में, महारेरा में 50,673 एजेंट पंजीकृत हैं। इनमें से 31,980 एजेंट सक्रिय हैं और 18,693 एजेंटों का पंजीकरण विभिन्न कारणों से महारेरा द्वारा रद्द कर दिया गया है। हमेशा की तरह, कोंकण, जिसमें मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) भी शामिल है, में एजेंटों की संख्या सबसे अधिक 21,050 है।

खरीदारों और डेवलपर्स के बीच महत्वपूर्ण कड़ी एजेंट 

रियल एस्टेट क्षेत्र में एजेंट घर खरीदारों और डेवलपर्स के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। ग्राहक पहले एजेंटों के संपर्क में आते हैं। ग्राहकों को परियोजना के संबंध में प्राथमिक जानकारी उनसे प्राप्त होती है। एजेंटों के इस महत्व को ध्यान में रखते हुए, इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी एजेंटों को रेरा अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी होनी चाहिए। वे उपभोक्ता को सभी प्रकार की जानकारी देते है। इस जानकारी के आधार पर ही उपभोक्ता घर खरीदने का निर्णय लेते हैं। इसलिए उपभोक्ता के हितों को ध्यान में रखते हुए महारेरा ने यह प्रशिक्षण एवं प्रमाणन अनिवार्य कर दिया है। 18,693 में से कुछ को यह प्रमाण पत्र नहीं मिला है। कुछ ने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है, इसलिए उनका पंजीकरण रद्द कर दिया गया है.

महाराष्ट्र में पंजीकृत एजेंटों का क्षेत्रवार विवरण

कोंकण- 21,050

मुंबई शहर- 3457

मुंबई उपनगर- 8365

ठाणे- 6760

रायगढ़- 1340

पालघर- 1086

रत्नागिरी- 31

सिंधुदुर्ग- 11

पुणे परिसर- 8205

नागपुर परिसर - 1504

उत्तर महाराष्ट्र- 490

संभाजीनगर क्षेत्र- 343

अमरावती क्षेत्र- 237

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत