पुणे यूनिवर्सिटी 
महाराष्ट्र

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की रैंकिंग गिरी

प्रभाकर दुबे

पुणे: देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग (Ranking) में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University) की स्थिति में गिरावट आई है। विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में 35वें और विश्वविद्यालयों के समूह में 19वें स्थान पर रखा गया है। पिछले साल पुणे यूनिवर्सिटी (Pune University) को सभी संस्थानों में 25वां स्थान मिला था। 

2020 में विश्वविद्यालय समूह में नौवें स्थान पर रहे विश्वविद्यालय का पतन चिंता का विषय है। हलांकि, पुणे विश्वविद्यालय अभी भी महाराष्ट्र में सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में पहले स्थान पर है।

प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग

पुणे विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालयों की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग में कुल मिलाकर 58.31 का औसत स्कोर किया, जबकि ओवरऑल गुट में 55.78 अंक मिले हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने सोमवार सुबह इस रैंकिंग का ऐलान किया। देश की शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर दी यह रैंकिंग मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है।

विश्वविद्यालय के कामकाज पर सवाल

विश्वविद्यालयों के मूल्यांकन में रिसर्च थीसिस, पेटेंट, थीसिस की गुणवत्ता आदि के बौद्धिक संपदा अधिकार यानी आईपीआर के लिए एक विशेष इकाई है। इसमें सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को 15 में से शून्य अंक मिले हैं। आर्थिक और सामाजिक रूप से जरूरतमंद छात्रों की संख्या के मामले में भी पुणे विश्वविद्यालय को 20 में से केवल एक अंक मिला है। विश्वविद्यालय की गिरती रैंकिंग ने विश्वविद्यालय के समग्र कामकाज पर सवालिया निशान लगा  दिया है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप