स्पेशल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
रायगड

गणपति बप्पा के भक्तों को रेलवे की सौगात! कोंकण मार्ग पर 16 और स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल और बुकिंग डेट

Ganesh Chaturthi Konkan Railway: गणेशोत्सव पर कोंकण रेलवे चलाएगा 16 और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें। मुंबई और गुजरात से कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए 15 अगस्त से IRCTC पर टिकट बुकिंग शुरू होगी।

गोरक्ष पोफली

Konkan Railway Special Trains: गणपति त्योहार के दौरान कोंकण जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 16 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से मुंबई, गुजरात और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के बीच यात्रा आसान होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेनें सितंबर 2026 में चलेंगी। इनमें साप्ताहिक और द्वि-साप्ताहिक दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं।

मुंबई-कोंकण रूट पर प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन 09013 मुंबई सेंट्रल - थोकुर साप्ताहिक स्पेशल 8 सितंबर 2026 को चलेगी। वापसी में ट्रेन 09014 थोकुर - मुंबई सेंट्रल 9 सितंबर को।

ट्रेन 09019 मुंबई सेंट्रल - सावंतवाड़ी रोड 9 सितंबर और ट्रेन 09020 सावंतवाड़ी रोड - मुंबई सेंट्रल 10 सितंबर को चलेगी। ट्रेन 09035 बांद्रा टर्मिनस - रत्नागिरि साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 10 सितंबर और ट्रेन 09036 रत्नागिरि - बांद्रा टर्मिनस 11 सितंबर को चलेगी।

गुजरात से रत्नागिरि के लिए विशेष ट्रेनें

रत्नागिरि के लिए गुजरात के विभिन्न स्टेशनों से भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ट्रेन 09114 वडोदरा जंक्शन - रत्नागिरि 8 सितंबर और 22 सितंबर को, कुल 2 फेरे। वापसी में ट्रेन 09113 रत्नागिरि - वडोदरा 9 सितंबर और 23 सितंबर को।

ट्रेन 09110 विश्वामित्री - रत्नागिरि द्वि-साप्ताहिक 9 सितंबर और ट्रेन 09109 रत्नागिरि - विश्वामित्री 10 सितंबर को चलेगी।

ट्रेन 09124 विश्वामित्री - रत्नागिरि साप्ताहिक 7 सितंबर और ट्रेन 09123 रत्नागिरि - विश्वामित्री भी 7 सितंबर को। ट्रेन 09022 उधना जंक्शन - रत्नागिरि और ट्रेन 09021 रत्नागिरि - उधना 10 सितंबर को चलेगी।

ट्रेन 09030 वलसाड - रत्नागिरि 7 सितंबर और ट्रेन 09029 रत्नागिरि - वलसाड 8 सितंबर को चलेगी।

बुकिंग और समय-सारिणी

रेलवे ने बताया कि ट्रेन 09014, 09020, 09036, 09113, 09109, 09123, 09021 और 09029 की बुकिंग 15 अगस्त से सभी PRS काउंटर, इंटरनेट और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन ट्रेनों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट देखें।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा