अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
रायगड

विपक्ष के आरोपों पर अजित पवार का जवाबी हमला, बोले- महाराष्ट्र में ही रहेंगे उद्योग

विपक्ष सरकार पर महाराष्ट्र से निवेश हटने का आरोप लगा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि महाराष्ट्र को उद्योगों को यहां से गुजरात ले जाया जा रहा हैं। इस पर अजित पवार ने जवाब देते हुए कहा कि ‘उद्योग महाराष्ट्र में ही रहेंगे।’

आकाश मसने

रायगढ़: एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की ‘जन सम्मान यात्रा’ शनिवार को रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन और चिपलून विधानसभा क्षेत्रों में रही। इस दौरान एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, श्रीवर्धन की विधायक और महिला व बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे भी मौजूद थी। अजित पवार ने हरिहरेश्वर मंदिर में प्रार्थना भी की।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 1,200 साइकिलों का वितरण किया और अदिति तटकरे इस क्षेत्र में 10,000 साइकिलों का वितरण करेंगी। अदिति तटकरे की कोशिशों की तारीफ करते हुए अजित पवार ने कहा कि “अदिति ने सेवा के मामले में अपने पिता से बेहतर काम किया है। वह आपकी बहन और बेटी हैं, उनका समर्थन करें।”

अजित पवार ने कहा कि सरकार ने कई कल्याणकारी उपायों की शुरुआत की है, जिसमें मुफ्त 3 गैस सिलेंडर, लेक लड़की योजना, पिंक ई-रिक्शा योजना, बलिराजा योजना और युवा कार्यप्रशिक्षण योजना शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य 'लखपति दीदी' योजना के तहत 50 लाख महिलाओं को लखपति बनाना है।

महाराष्ट्र में ही रहेंगे उद्याेग

विपक्ष सरकार पर महाराष्ट्र से निवेश हटने का आरोप लगा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि महाराष्ट्र को उद्योगों को यहां से गुजरात ले जाया जा रहा हैं। इस पर अजित पवार ने जवाब देते हुए कहा कि ‘उद्योग महाराष्ट्र में ही रहेंगे।’ गठबंधन सहयोगियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि “हालांकि भाजपा, शिवसेना और एनसीपी अपने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, लेकिन महायुति के रूप में, हम संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं ताकि प्रभावी ढंग से सहयोग कर सकें।”

18 लाख नौकरियां मिलेगी

श्रीवर्धन में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान होटल मालिकों के साथ उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बैठक की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई पर्यटन नीति पर्यटन क्षेत्र में सतत विकास लाएगी और 18 लाख नौकरियां पैदा करेगी। जनसम्मान यात्रा के दौरान अजित पवार महिलाओं, युवाओं और किसानों के साथ बातचीत कर रहे है।

मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि “लगभग 1.6 करोड़ महिलाओं को इस योजना से लाभ हुआ है, सितंबर तक करीब 2.45 करोड़ पंजीकरण पूरे हो चुके हैं, जिससे हम जल्द ही 2.5 करोड़ महिलाओं को कवर करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं।” उन्होंने कहा कि श्रीवर्धन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75,000 महिलाओं ने पंजीकरण किया है, जिसमें से 70-75% पहले से ही योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर