सातारा में पंचगनी के पास‘डांस बार' पर छापा (सौजन्यः सोशल मीडीया) 
महाराष्ट्र

सुंदरियों के अश्लील नृत्य में मशगुल 21 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, सातारा के पंचगनी के पास ‘डांस बार' पर छापामार कारवाई

महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल पंचगनी के निकट एक होटल में महिलाओं द्वारा अश्लील नृत्य किए जाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सातारा जिले के भीलर स्थित होटल हीराबाग का मालिक भी आरोपियों में शामिल है।

आंचल लोखंडे

सातारा: जिंदगी एक बार ही मिलती है और इसे खुलकर जीना चाहिए। जिंदगी का हर पल दिल खोलकर जीना चाहिए। सही तो है... लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कानून-कायदों को ताक पर रखकर और गैरकानूनी कृत्य कर यह आनंद लिया जाए। फिलहाल तो कानून का चाबुक चलेगा ही। और कानून का चाबुक फिर जिंदगी ही बिगाड़ देता है। कुछ ऐसा ही एक वाक्या महाराष्ट्र से सामने आया है।

महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल पंचगनी के निकट एक होटल में महिलाओं द्वारा अश्लील नृत्य किए जाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सातारा जिले के भीलर स्थित होटल हीराबाग का मालिक भी आरोपियों में शामिल है।

विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज

भारतीय दंड संहिता, महाराष्ट्र होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध तथा महिलाओं की गरिमा की रक्षा अधिनियम, 2016 के साथ-साथ महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अश्लील नृत्य प्रस्तुत

सातारा पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि होटल में ‘बार डांसर' के रूप में काम करने वाली महिलाओं की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को छापेमारी की गई। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘करीब 12 महिलाएं गायिकाओं और वेटर के रूप में, छोटे कपड़े पहनकर, करीब 20 ग्राहकों के सामने अश्लील नृत्य कर रही थीं।'' महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

25 लाख का माल बरामद

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के संगीत उपकरण, मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है। मामले में जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि इन महिलाओं को कहां से लाया गया था। उन्होंने कहा कि ‘काउंसलिंग' के बाद महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता