पुणे दौंड एक्सप्रेस (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: मांजरी में पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, घटनास्थल पर मौत

Pune के मांजरी स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हडपसर के तीन युवकों की मौत हो गई। दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

अपूर्वा नायक

Train Accident: मांजरी रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण दुर्घटना घटी। जिसमें एक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक तीनों युवक हडपसर इलाके के निवासी थे।

पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया है। हडपसर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान प्रथमेश नितिन तिडे (18, कालेपडल, हडपसर), तन्मय महेंद्र तुपे (18, विशाल कॉलोनी गोपालपट्टी, हडपसर) और तुषार शिंदे (19। गोपालपट्टी, हडपसर) के रूप में हुई है।

रेलवे ट्रैक के पास खड़े थे

पुलिस ने बताया कि तीनों की मौत पुणे-दौंड पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई। पैसेंजर ट्रेन पुणे स्टेशन से दौंड के लिए रवाना हुई थी। पांच युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़े थे, उसी दौरान ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बब गए और घटना स्थल से भाग निकले।

दुर्घटना की जांच जारी

हडपसर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह युवक रेलवे ट्रैक के पास क्यों गए में, वहां क्या कर रहे थे और दुर्घटना कैसे हुई, इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वहां आस-पास कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इसलिए पूरी घटना की जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश