डेयरी फार्म स्थित फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

दिसंबर तक शुरू होगा पुणे का डेयरी फार्म फ्लाईओवर, डेडलाइन के बाद भी पूरा नहीं हुआ काम

पुणे महानगरपालिका के अंतर्गत निर्माण किए जाने वाला डेयरी फार्म स्थित फ्लाईओवर का काम डेडलाइन के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। अब उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर के महीने तक इसका काम पूरा हो सकता है।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: महानगरपालिका द्वारा अपने अधीन लिए गए डेयरी फार्म स्थित फ्लाईओवर का काम समय सीमा खत्म होने के बावजूद पूरा नहीं हो सका है। पहले मार्च और फिर अगस्त में इसे शुरू करने का जो समय दिया गया था, वह अब निकल चुका है।

अब दावा किया जा रहा है कि दिसंबर अंत तक यह काम पूरा कर फ्लाईओवर को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। रेलवे प्रशासन से विभिन्न मंजूरी मिलने में हुई देरी को इसकी वजह बताया जा रहा है। नवंबर 2024 में 64 पेड़ों का पुनःरोपण पिंपरी और आसपास के नागरिकों की सुविधा तथा ट्रैफिक जाम कम करने के मकसद से यह फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।

मार्च 2023 में इस फ्लाईओवर का कार्यादेश जारी किया गया था। लेकिन फ्लाईओवर के क्षेत्र में मौजूद पेड़ और रेलवे विभाग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण काम अटक गया। लेकिन 2023 में वृक्षों की कटाई और पुनःरोपण का प्रस्ताव महापालिका की वृक्ष प्राधिकरण समिति को भेजा गया, जिसे अगस्त 2023 में मंजूरी मिली। उसके बाद सितंबर 2023 में वन विभाग ने मूल्यांकन किया और मार्च 2024 में पेड़ काटने की अनुमति दी गई। मई 2024 में कुल 142 पेड़ काटे गए और नवंबर 2024 में 64 पेड़ का पुनःरोपण किया गया।

वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

रेलवे से जुड़े होने के कारण ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) और अन्य संरचनाओं में बदलाव की मंजूरी और फंड ट्रांसफर प्रक्रिया में भी समय लगा। रेलवे विभाग ने 74।89 लाख रुपए एडवांस मांगे थे, जो महापालिका ने दे दिए हैं और अब आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है। महापालिका परियोजना विभाग ने कहा कि डेयरी फार्म फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा किया जाएगा।

काम में आ रही अड़चनों को देखते हुए ठेकेदार को अतिरिक्त समय दिया गया है। केवल रेलवे की जमीन पर होने वाला काम बाकी है और वह रेलवे प्रशासन के नियंत्रण में चल रहा है। यह - जानकारी मुख्य अभियंता प्रमोद आभासे ने दी है। फ्लाईओवर का काम दिसंबर अंत तक पूरा कर - इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इस परियोजना से पिंपरी की ट्रैफिक समस्या हल - होगी। क्षेत्र के नागरिकों की यात्रा आसान होगी। रहाटणी, पिपले सौदागर, पिंपरी के नागरिक संत तुकाराम मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंच - सकेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त - विजयकुमार खोराटे ने दी है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?