(फाइल फोटो)  
पुणे

Pimpri Chinchwad MNC में 'काली दीपावली'? ठेका कर्मचारियों को अब तक नहीं मिला बोनस

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation के ठेका कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस नहीं मिला है। ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाने वाली है और 'काली दीपावली' की चेतावनी भी दी है।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड मनपा में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ मानदेय और कॉन्ट्रैक्ट पर भी कर्मचारी काम करते हैं। प्रशासन ने उन्हें दीपावली से पहले वेतन और बोनस देने का आदेश दिया है।

इसके बावजूद कई ठेकेदार बोनस देने में टालमटोल कर रहे हैं। ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि बोनस के बिना हमारी दिवाली कैसे मीठी होगी? सवाल है कि क्या मनपा प्रशासन के आदेश पर अमल होगा या मनपा के आदेश को यूं ही अनसुना किया जाएगा।

मनपा आयुक्त पहले ही दे चुके हैं आदेश

  • हर जगह दीपावली पर मनपा में स्थायी रुप से काम करने वाले कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। इसी तरह बोनस अधिनियम 1965 के अधीन रहते हुए पिंपरी चिंचवड मनपा के विभिन्न विभागों में कॉन्टैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को भी 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 की अवधि का बोनस दीपावली से पहले देने का आदेश मनपा आयुक्त ने दिया है।
  • यह आदेश मानदेय और कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कामगारों को दीपावली उत्साह और आनंद से भरी हो इस मकसद से दिया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि मनपा के ज्यादातर ठेकेदारों ने कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया है। किसी भी विभाग ने आज तक अम कल्याण विभाग को बोनस दिए जाने की रिपोर्ट जमा नहीं की है।

ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मनपा में दस हजार से अधिक ठेका कर्मचारी हैं। इसमें सुरक्षा गार्ड, जल आपूर्ति, ड्रेनेज, विद्युत रखरखाव मरम्मत के काम के लिए और चिकित्सा विभाग में ठेका कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पहले से ही ठेकेदारों द्वारा पर्याप्त वेतन भी नहीं दिया जाता है। ऐसे में दीपावली बोनस न देकर ठेकेदार कर्मचारियों की खुशी छीनने का काम कर रहे हैं। इसे तुरंत देने की मांग की जा रही है। श्रम कल्याण विभाग ने कहा था कि सभी विभाग प्रमुख कार्यवाही करें और उसकी रिपोर्ट श्रम कल्याण विभाग को सौंपें। साथ ही, बोनस नहीं देने वाले संबंधित विभाग प्रमुख या ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

ठेकेदारों के बिल रोके जाएंगे

सभी विभागों के ठेका कर्मचारियों को दीपावली बोनस देना जरुरी है। जिन्होंने बोनस दिया है और जिन ठेकेदारों ने बोनस नहीं दिया है। इस संबंध में कोई रिपोर्ट बम कल्याण विभाग को जमा नहीं हुई है। मनपा के मुख्य श्रम अधिकारी प्रमोद जगताप ने कहा कि यदि बोनस नहीं दिया गया है तो संबंधित ठेकेदारों के बिल रोकने की कार्यवाही की जाएगी।

मनाएंगे 'काली दीपावली'

ठेका कर्मचारियों को नियमानुसार ठेकेदारों द्वारा दीपावली से पहले बोनस देने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन, वास्तव में दीपावली में अब कुछ ही दिन बचे है फिर भी ठेकेदारों ने अभी तक बोनस नहीं दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश हाके ने चेतावनी दी है कि यदि सभी ठेका कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस नहीं दिया गया तो संबंधित विभाग के मनपा अधिकारियों के कार्यालय के बाहर प्रतीकात्मक रूप से 'काली दीपावली मनाई जाएगी।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन