-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Despite A Reward Of Rs 5 Crore The Condition Of Model Schools In Pimpri Chinchwad Is Pathetic
Pimpri Chinchwad के मॉडल स्कूलों को मिले 5 करोड़, लेकिन स्कूलों की हालत जस की तस!
- Written By: अपूर्वा नायक
Pimpri Chinchwad MNC द्वारा आयोजित 'जल्लोष शिक्षणाचा' कार्यक्रम में मॉडल स्कूलों को मिले पुरस्कारों का लाभ नहीं मिला। 5 करोड़ रुपये की राशि देने के बाद भी स्कूलों की हालत बदहाल है।

पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड मनपा द्वारा जनवरी 2023 में ‘जल्लोष शिक्षणाचा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस स्पर्धा में मनपा के 8 स्कूल मॉडल स्कूल के तौर पर चुने गए थे।
इन स्कूलों के लिए लाखों रुपए के पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। 5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि इन स्कूलों को दी गई थी। लेकिन यह राशि वास्तव में स्कूलों के खातों में जमा न करके संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर दी गई।
नतीजतन इन स्कूलों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उम्मीद थी कि ये पैसे मिलने से इन स्कूलों के बेहतरी पर खर्च किया जाएगा, लेकिन ये राशि क्षेत्रीय कार्यालय में जमा होने से स्कूल को कोई लाभ नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
अश्रुओं का वह संवाद बहुत कुछ कह गया… बारामती में अजित पवार की मां से मिलकर भावुक हुई मंत्री अदिति तटकरे
अभी अंत नहीं हुआ है… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी मांग
129 स्कूलों ने इसमें भाग लिया था
पिंपरी-चिंचवड मनपा की ओर से स्कूली छात्रों में प्रतिस्पर्धी, गुणात्मक और नवीन विचारों को बढ़ावा देने के लिए जनवरी 2023 में चिंचवड के ऑटो क्लस्टर में स्कूली स्तर पर ‘जल्लोष शिक्षणाचा’ स्पर्धा का आयोजन किया गया था। मनपा के 129 स्कूलों ने इसमें भाग लिया था। इस कार्यक्रम में आठ क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत आने वाले एक-एक स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में चुना गया था।
75% रकम स्कूल के विकास पर खर्च होना था
कुल 8 स्कूलों को मॉडल स्कूल घोषित किया गया। इनमें से सर्वश्रेष्ठ स्कूल को 1।50 करोड़ व अन्य 7 स्कूलों को 50-50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार राशि में से 25% राशि स्कूल के विकास पर खर्च करने का अधिकार दिया गया था। शेष 75% राशि स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने पर खर्च की जानी थी, शिक्षा विभाग से इन विजेता स्कूलों में सुविधाओं पर खर्च करने की अपेक्षा थी, लेकिन इनमें से कई स्कूलों की स्थिति आज भी ‘जैसी थी, वैसी ही’ बनी हुई है।
पुरस्कार विजेता स्कूल
वैष्णवमाता प्राथमिक स्कूल, इंद्रायणीनगर (1 करोड़ 50 लाख का पुरस्कार), 50 लाख रुपये का पुरस्कार पाने वाले स्कूल- फकीरभाई पानसरे उर्दू स्कूल, चिंचवड, हुतात्मा चापेकर स्कूल, चिंचवडगांव, पिपले मुख प्राथमिक स्कूल क्रमांक 54, कालजेवाडी प्राथमिक स्कूल, बहोली, सोनावणे बस्ती प्राथमिक स्कूल, यशवंतराव चव्हाण उर्दू स्कूल, बेरगांव, संत तुकारामनगर स्कूल, पिपरी।
ये भी पढ़ें :- Purandar Airport प्रोजेक्ट में किसानों का आरोप, प्रशासन ने ‘डिवाइड एंड रूल’ की नीति अपनाई
टीन शेड में चलते हैं मॉडल स्कूल
‘जल्लोष शिक्षणाचा’ के तहत चुने गए कुछ मॉडल स्कूल टीन शेड (पत्राशेड) में चल रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों में जगह की कमी के कारण छात्रों के लिए शौचालय तक नहीं हैं। सोनावणे बस्ती स्कूल में क्लासरूम की संख्या कम है। पुरस्कार राशि से क्लासरूम बढ़ाने की मांग की जा रही है। फकीरभाई पानसरे स्कूल के छात्रों के लिए स्कूल बस की जरूरत है। हुतात्मा चापेकर स्कूल की इमारत पुरानी हो चुकी है। स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों के शौचालयों की हालत खराब है। वैष्णवमाता प्राथमिक स्कूल को 1 करोड़ 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिला, लेकिन आधी क्लास पक्की इमारत में और आधी क्लास टीन शेड में चलती है। साथ ही स्कूल में खेल का मैदान तक नहीं है।
Despite a reward of rs 5 crore the condition of model schools in pimpri chinchwad is pathetic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
Jul 26, 2026 | 01:17 PMगढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
Jul 26, 2026 | 01:14 PMआगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
Jul 26, 2026 | 01:11 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PMओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
Jul 26, 2026 | 01:08 PMMann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
Jul 26, 2026 | 01:07 PM‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM














