सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

नकल पर वार, पुणे विश्वविद्यालय अब हर परीक्षा केंद्र की करेगा सख्त जांच

Pune University Exam Centers Audit: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों के अनिवार्य ऑडिट का फैसला लिया है, जानें पूरी प्रक्रिया और समयसीमा

वेदांत जोशी

Exam Centre Verification Process: सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों में अब परीक्षा केंद्र बनना इतना आसान नहीं रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों का अनिवार्य ऑडिट कराने का फैसला लिया है। इसका मकसद है परीक्षा प्रक्रिया में अनुशासन और भरोसा बहाल करना।

परिपत्र जारी, दिशा-निर्देश तय

परीक्षा एवं मूल्यांकन मंडल के संचालक डॉ. राजेंद्र तलवारे ने इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र जारी किया है। इसमें साफ किया गया है कि शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के प्रथम सत्र की परीक्षाओं से पहले पूरी ऑडिट प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी, ताकि किसी भी तरह की खामी परीक्षा शुरू होने से पहले ही दूर की जा सके।

कॉलेजों से मांगे गए आवेदन

परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संचालकों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। फिलहाल इन आवेदनों की गहन जांच 16 से 22 सितंबर के बीच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आवेदन करने वाले कॉलेज विश्वविद्यालय के मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

अब होगा प्रत्यक्ष निरीक्षण

जांच का अगला और सबसे अहम चरण 26 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच शुरू होगा, जब विश्वविद्यालय की विशेष समिति महाविद्यालयों का प्रत्यक्ष या ऑनलाइन निरीक्षण करेगी। इस दौरान बुनियादी सुविधाओं से लेकर निगरानी व्यवस्था तक हर पहलू को बारीकी से परखा जाएगा।

12 अक्टूबर को मिलेगी अंतिम मंजूरी

जो महाविद्यालय सभी निर्धारित मानकों और मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे, उन्हें ही परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता मिलेगी। इसके लिए अंतिम मंजूरी 12 अक्टूबर को दी जाएगी, जो अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं से ठीक पहले होगी।

नकल पर लगेगी लगाम

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस सख्त ऑडिट प्रक्रिया से परीक्षा केंद्रों में होने वाली अनियमितताओं और नकल जैसी घटनाओं पर प्रभावी रूप से रोक लगेगी, जिससे छात्रों को एक निष्पक्ष और भरोसेमंद परीक्षा माहौल मिल सकेगा।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस