शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत, बारामती से पुणे के लिए रवाना; सुप्रिया सुले साथ में मौजूद; जानें हेल्थ अपडेट

Sharad Pawar Hospitalized: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बारामती से पुणे के अस्पताल ले जाया गया है। उनके साथ सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं।

आकाश मसने

Sharad Pawar Health Update: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के अध्यक्ष और दिग्गज नेता शरद पवार की तबीयत अचानक खराब होने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारामती स्थित उनके आवास 'गोविंद बाग' में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत निजी कार से पुणे के लिए ले जाया गया है। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले भी मौजूद हैं।

डॉक्टरों की टीम पहुंची गोविंद बाग

आज सुबह करीब 10:30 बजे, दो डॉक्टरों के पैनल के साथ एक एम्बुलेंस गोविंद बाग पहुंची थी। प्राथमिक जांच और डॉक्टरों की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया कि पवार को बेहतर इलाज और विस्तृत जांच के लिए पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। हालांकि, अभी तक पार्टी या परिवार की ओर से बीमारी के सटीक कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें गले में इंफेक्शन और बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार्यकर्ताओं और नेताओं में बढ़ी चिंता

शरद पवार की उम्र और उनके पिछले स्वास्थ्य इतिहास को देखते हुए, जैसे ही यह खबर फैली, एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी चिंता देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाएं की जा रही हैं। चुनावी माहौल और राज्य की राजनीतिक हलचल के बीच पवार की सक्रियता काफी बढ़ गई थी, जिसे उनकी थकान का एक मुख्य कारण माना जा रहा है।

पुणे के अस्पताल में सुरक्षा और तैयारी

पुणे के जिस निजी अस्पताल में उन्हें ले जाया जा रहा है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी अगवानी के लिए तैयार है। सुप्रिया सुले लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक अस्पताल की ओर से आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा