Pune Saswad Iftar Attack (फोटो क्रेडिट-X)  
पुणे

इफ्तार पार्टी में चला हंटर, डंडा और चाबुक लेकर पहुंचे 150 लोग, पुणे के ससवड में हुआ बवाल

Pune Saswad Iftar Attack: पुणे के ससवड में इफ्तार कर रहे 14 लोगों पर 150 लोगों की भीड़ ने हंटर और पत्थरों से हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच और गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

अनिल सिंह

Bopdev Ghat Iftar Violence News: महाराष्ट्र के पुणे में रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुणे के ससवड इलाके में स्थित बोपदेव घाट के पास एक झील के किनारे इफ्तार की तैयारी कर रहे लोगों पर भारी भीड़ ने हिंसक हमला कर दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 100 से 150 लोगों का एक अज्ञात समूह 100 दोपहिया वाहनों पर सवार होकर वहां पहुंचा और इफ्तार कर रहे 14 लोगों को निशाना बनाया। हमलावरों के हाथों में डंडे, पत्थर, चाबुक और हंटर थे, जिसका उन्होंने बेरहमी से इस्तेमाल किया।

कोंढवा निवासी फिरोज सय्यद (36) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (14 मार्च 2026) की शाम को अस्करवाडी इलाके में हुई। पीड़ित अपने 13 दोस्तों के साथ इफ्तार के लिए वहां शांतिपूर्वक इकट्ठा हुए थे, लेकिन अचानक हुई इस भीड़ की हिंसा ने पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव और डर का माहौल पैदा कर दिया है। ससवड पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

इफ्तार के पैकेट खोलते ही शुरू हुआ तांडव

शिकायतकर्ता फिरोज सय्यद ने बताया कि जैसे ही उन्होंने और उनके दोस्तों ने इफ्तार के लिए खाने के पैकेट खोले, तभी मोटर साइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उनके वहां रुकने के उद्देश्य और उनके पहनावे को लेकर आपत्तिजनक सवाल किए। उन्होंने चेतावनी दी कि यह इलाका उनका है और दोबारा यहां आने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद अचानक गाली-गलौज और धार्मिक नारे लगाते हुए भीड़ ने उन पर पत्थरों और चाबुकों से हमला कर दिया।

कई लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

इस अचानक हुए हमले में फिरोज सय्यद और उनके कई दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना भीषण था कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागना पड़ा। पीड़ितों के सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत कोंढवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सय्यद ने यह भी दावा किया कि उनके अलावा वहां इफ्तार कर रहे अन्य समूहों के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिसिया कार्रवाई: 3 संदिग्धों की हुई पहचान

ससवड पुलिस स्टेशन के निरीक्षक कुमार कदम ने बताया कि 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और तीन संदिग्ध हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हमलावर किसी विशिष्ट संगठन से जुड़े थे या यह पूर्व नियोजित हमला था। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी